Chaitra Navratri fasting tips: व्रत रखने वालों को पालन करने होते है कुछ खास नियम

Chaitra Navratri fasting Tips: नवरात्र का व्रत रखने वाले भक्त माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। नौ दिन में माता रानी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना और व्रत करने के भी कुछ नियम होते हैं। व्रतधारियों को व्रत के कुछ खास नियम होते हैं ,जिनका उन्हें पालन करना होता है।

Written By :  Preeti Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-04 15:35 GMT

chaitra navratri 2022। (Social Media)

Chaitra Navratri fasting Tips: नवरात्र का व्रत रखने वाले भक्त माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। नौ दिन में माता रानी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना और व्रत करने के भी कुछ नियम होते हैं। व्रतधारियों को व्रत के कुछ खास नियम होते हैं ,जिनका उन्हें पालन करना होता है।

बता दें कि नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना से शुरू होता है और आखिरी दिन उसके विसर्जन पर समाप्त होता है। नवरात्रि के समय में कुछ लोग पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं तो वहीँ कुछ लोग नवरात्रि के पहले ​दिन और दुर्गाष्टमी या महाष्टमी के दिन ही व्रत रखते हैं। जो लोग पहले या आखिरी दिन व्रत रहे हैं वो तो जरुरी नहीं की सभी नियमों का पालन करे ही। लेकिन आम तौर पर यह देखा गया है कि जो लोग पुरे नौ दिन व्रत रखते हैं वो कई कठिन नियमों का पालन करते हैं।

आइये जानते हैं व्रत के कुछ प्रमुख नियम

  • नवरात्र का व्रत करने वालों को नौ दिनों तक बाल और दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। लेकिन छोटे बच्चों का मुंडन करवाना इन दिनों बेहद शुभ माना जाता है।
  • व्रतधारियों को नाख़ून नहीं काटने चाहिए।
  • घर में जल रही अखंड जोत को छोड़कर या घर बंद करके बाहर नहीं जाना चाहिए।
  • इन दिनों लहसुन ,प्याज़ , मांस , मछली इत्यादि चीज़ों का उपयोग करना पूरी तरह से वर्जित माना गया है।
  • व्रतधारियों के लिए शराब और तम्बाकू जैसे पदार्थो का सेवन वर्जत है।
  • शारीरिक संबंध बनाना इन नौ दिनों में पाप के भांति माना जाता है।
  • नीबू को काटना भी व्रतधारियों के लिए मनाही है
  • चमड़े की बेल्ट , जुते , पर्स इत्यादि चमड़े से बनी चीज़ों का उपयोग भी व्रतधारियों के लिए मना होता है।
  • झूठ बोलना ,चुगली करना और झगड़ा करना इत्यादि व्यवहार भी इन दिनों वर्जित माना जाता है।
  • नवरात्र करने वालों के लिए दिन सोना मना होता है।
  • व्रत धारियों को अनाज का सेवन ना करके फलाहार करना चाहिए। जैसे- कुट्टू और सिंघाड़े का आटा , व्रत का नमक , फल , आलू इत्यादि
  • सब्जियों में सिर्फ आलू , लौकी , टमाटर ,खीरा और कद्दू का सेवन ही व्रत में किया जा सकता है। अन्य सब्जियों का प्रयोग वर्जित माना गया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News