Chanakya Niti: जानिए कौन लोग जीवन में नहीं हो पाते हैं सफल, आज ही बदल डालिये अपनी ये आदत

आचार्य चाणक्य ने ऐसे दो लोगों के बारे में बताया है जो अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते आइये जानते हैं कौन होते हैं ऐसे लोग और उन्हें अपनी किस आदत को बदलने की होती है ज़रूरत।

Update: 2024-07-05 01:15 GMT

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में चाहकर भी सफल नहीं हो पाते हैं। और उनकी कुछ आदतें उन्हें मुसीबत में डाल देतीं हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से वो सफलता नहीं प्राप्त कर पाते हैं। आइये जानते हैं चाणक्य नीति द्वारा किन लोगों को ऐसा बताया गया है।

आज के ज़माने में लोग कम प्रयास करके तुरंत सफलता पाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके लिए वो कई तरह के प्रयास भी करते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार सफल वही व्यक्ति होता है जो सही समय पर सही रणनीति बनाकर पूरी लगन से उस पर काम करते हैं। वहीँ आचार्य चाणक्य ने लोगों की सफलता और असफलता पर अपने विचार व्यक्त किये हैं। आइये जानते हैं ऐसे कौन लोग हैं जो सफल होते हैं।

चाणक्य कहते हैं कि जीवन में दो ही तरह के लोग ऐसे होते हैं जो असफल रहते हैं। आपको बता दें ये लोग हैं वो जो सोचते हैं पर करते नहीं साथ ही दूसरे वो जो करते हैं पर सोचते नहीं।

दरअसल आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संसार में अलग अलग तरह के लोग होते हैं उनमे से कुछ ऐसे होते हैं जो बिना विचार किये और बिना किसी भी तरह की रणनीति बनाये मेहनत करते हैं और खूब प्रयास भी करते हैं लेकिन उन्हें बार-बार असफलता ही मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो सही दिशा में मेहनत नहीं करते हैं। वहीँ सही दिशा में मेहनत न करने के परिणामस्वरूप उनका परिश्रम व्यर्थ हो जाता है। जिस तरह दीमक भले ही दिन रात मेहनत करती हो लेकिन वो निर्माण नहीं बल्कि विनाश ही करता है।

चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको जीवन में सफलता अर्जित करनी है तो आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। इसके बाद आपको योजना बनानी होगी साथ ही इसके बाद आप इसके परिणाम पर भी विचार करें। इतना ही नहीं आपको इस पथ पर चलते समय किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करने और उससे निपटने के लिए भी तैयार रहने की ज़रूरत है। आप निरंतरता के साथ अपना लक्ष्य पाने के लिए प्रयासरत रहे। अगर आप दिशाहीन होकर आगे बढ़ते हैं तो सफल नहीं हो पायेंगें।

आचार्य चाणक्य अनुसार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ सोचते हैं और योजनाएं बनाते हैं लेकिन इस ओर कोई प्रयास ही नहीं करते हैं। वो सिर्फ बड़े-बड़े सपने तो देखते हैं लेकिन बिना प्रयास और कर्म के इनका कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे लोग नये-नये विचारों के संसार में गोते खाते रहते हैं और कभी सफल नहीं हो पाते। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति सिर्फ सोचते हैं वे जीवन में सफल नहीं होते हैं अगर मनुष्य को सफल होना है तो लक्ष्य निर्धारित करते हुए और सही रणनीति के साथ प्रयास करें।

Tags:    

Similar News