Chanakya Niti : इस तरह के लोगों से ऐसे निकलवायें अपना काम, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों को अगर आप अपने बस में करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की नीति को अपनाना चाहिए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-09 11:44 GMT

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक बेहद बुद्धिमान और महान व्यक्ति थे। उनकी कूटनीति द्वारा मनुष्य अपने जीवन में सफल हो सकता है। उन्होंने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र में लोगों को जीवन की महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया है। वहीँ उन्होंने बताया कि कैसे आप एक घमंडी और मुर्ख व्यक्ति से अपना काम निकलवा सकता है। आइये जानते हैं क्या कहती है चाणक्य नीति।

आचार्य चाणक्य एक अर्थशास्त्री भी थे वहीँ उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता से चन्द्रगुप्त मौर्य को कई बार समस्यों से निकला और कई राज्यों को जीतने में मदद भी करी। वहीँ उनके ज्ञान को भारत में काफी उपयोगी माना जाता है। उनकी पुस्तक नीतिशास्त्र बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसमें बताया गया है कि आपको अगर किसी घमंडी और मुर्ख व्यक्ति से अपना काम निकलवाना हो तो आपको क्या करना चाहिए।

चाणक्य नीति में एक ऐसा श्लोक लिखा है जिससे ये पता चलता है कि आप कैसे एक घमंडी व्यक्ति से लेकर किसी बुद्धिमान व्यक्ति तक को अपने वश में कर सकते हैं। ये श्लोक है

"लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा।

मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।।"

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते है कि लोभी व्यक्ति को धन देकर, अभिमानी व्यक्ति को हाथ जोड़कर, मुर्ख व्यक्ति को उसकी पसंद के अनुसार काम करके और बुद्धिमान व्यक्ति को सच्ची बात बताकर आप अपने वश में कर सकते हैं।

इसका अर्थ है कि जहाँ लालची या लोभी व्यक्ति को आप धन देकर अपने वश में कर सकते हैं वहीँ अभिमानी व्यक्ति को उनसे विनम्रता और हाथ जोड़कर अपने वश में कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ किसी भी मूर्ख व्यक्ति को आप अपने वश में करना चाहते हैं तो आपको उसके अनुसार काम करना होगा। साथ ही बुद्धिमान व्यक्ति सच्ची बात करके और बताकर आपके वश में आसानी से हो जायेगा। 

आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी बातों को अगर व्यक्ति समझ ले तो वो अलग अलग लोगों के साथ सही से ताल मेल बनाते हुए अपना काम आसानी से निकलवा लेता है। ऐसे में आप भी आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी बातों को अपने जीवन में अपना सकते हैं और अपने काम को आसान बना सकते हैं।  

Tags:    

Similar News