Chandrayaan 3 Moon Life: क्या चन्द्रमा पर संभव है जीवन, क्या कभी रह पाएंगे हम वहां, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Chandrayaan 3 Moon Life: एक शोध में ये भी पाया गया है कि चन्द्रमा के ज़रिये अन्य ग्रहों पर जीवन का पता भी लगाया जा सकता है। आइये इसके बारे में और चन्द्रमा पर जीवन के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

Update:2023-08-23 17:58 IST
Chandrayaan 3 Moon Life (Image Credit-Social Media)

Chandrayaan 3 Moon Life: चन्द्रयान -3 जल्द ही चाँद पर कदम रख देगा। ऐसे ने क्या आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है कि कब हम चन्द्रमा पर रह पाएंगे। फिलहाल अंतरिक्ष में अभी तक पृथ्वी के अलावा और कोई ऐसा प्लेनेट नहीं है जहाँ जीवित रहना संभव है। पृथ्वी पर जीवन कई कारणों की वजह से संभव है जैसे सूर्य से उसकी उचित दूरी, पानी की अधिकता, पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड, वायुमंडल जिसमें ओजन परत जैसा कवच भी है। इस तरह के कई करक हैं जो पृथ्वी पर जीवन की सम्भावना को बढ़ाते हैं। वहीँ पृथ्वी पर सबकुछ सुचारु रूप से चले इसमें चन्द्रमा की भी अहम् भूमिका है। वहीँ एक शोध में ये भी पाया गया है कि चन्द्रमा के ज़रिये अन्य ग्रहों पर जीवन का पता भी लगाया जा सकता है। आइये इसके बारे में और चन्द्रमा पर जीवन के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

क्या चन्द्रमा पर संभव है जीवन?

पृथ्वी की कई प्रतिक्रियाओं का श्रेय चन्द्रमा को जाता है। चन्द्रमा की वजह से ही पृथ्वी पर कई जीवन संबंधी प्रक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है। चन्द्रमा पृथ्वी की घूर्णन की धुरी को स्थिर रखता है जिसकी वजह से पृथ्वी की जलवायु 'बेकाबू' नहीं होती है। इसके साथ ही चन्द्रमा किसी भी अन्य ग्रह पर जीवन की भी जानकारी दे सकता है।

वहीँ कुछ समय पहले एक रिसर्च टीम जो चाँद पर जीवन की खोज कर रही है उसने पता लगाया था कि चाँद पर कुछ जगह ऐसी हैं जहाँ का तापमान स्थिर है साथ ही मनुष्य के रहने योग्य है। दरअसल शोध में ये सामने आया था कि चाँद पर तापमान कुछ जगह पर उतना है जो मनुष्यों के अनुकूल है और वो वहां रह सकते हैं। इसे इस खोज का काफी अहम् पहलू माना गया था।

दरअसल अध्ययन में सामने आया था कि चाँद पर कुछ गुफानुमा स्ट्रक्चर हैं जो कुछ समय बाद मनुष्यों के लिए सही होंगें।वहीँ शोध में ये भी कहा गया है कि चाँद पर कुछ गड्ढे भी हैं और उनमे पृथ्वी की तरह ही तापमान है। आपको बता दें इनका तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पाया गया था।

आमतौर पर चन्द्रमा पर तापमान में काफी बदलाव होता रहता है साथ ही चाँद पर अधिकांश हिस्सों पर दिन के समय ये तापमान लगभग 260 डिग्री तक रहता है। वहीँ रात के समय ये तापमान जीरो से 280 डिग्री नीचे तक आ जाता है। लेकिन वहीँ शोध से मिली जानकारी के हिसाब से कुछ जगह पर ये तापमान स्थिर ज्ञात हुआ है जिससे आने वाले समय में जीवन की कल्पना की जा सकती है।

अहम् बात ये भी है कि जिन स्थानों में ये तापमान कम पाया गया है वहां सौर विकिरण, अन्य हानिकारक किरणों और छोटे उल्कापिंडों से भी आसानी से बचा जा सकता है। लेकिन वहीँ चाँद पर एक दिन या रात पृथ्वी के दो हफ्ते से थोड़े ज़यादा हैं यही वजह है कि यहाँ रहना उतना आसान भी नहीं है।

Tags:    

Similar News