महिलाओं को होती हैं ये गंभीर जानलेवा बीमारियां, जानिए कहीं आप में तो नहीं ये लक्षण

महिलाओं की शरीर की बनावट पुरुषों से काफी अलग होती है, इसलिए कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो केवल महिलाओं को होती है.

Written By :  Sakshi Singh
Update: 2022-03-27 09:40 GMT

Diseases in women :पुरुषों और महिलाओं में काफी शारीरिक और मानसिक असमानताएं होती हैं, लेकिन आज हम शारीरिक असमानताओं की बात करेंगे। इन शारीरिक असमानताओं के कारण ही कई ऐसी बीमारियां हैं जो केवल महिलाओं को होती है यह केवल पुरुषों को होती हैं।

दरअसल महिलाओं की शरीर की बनावट पुरुषों से काफी अलग होती है। कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो उनके प्राइवेट पार्ट्स से जुड़ी हुई होती है, जैसे वेजाइनल इन्फेक्शन या ब्रेस्ट में कोई दिक्कत। ऐसी कई बीमारियां भी है जो काफी सामान्य भी है तो ऐसी कई बीमारियां हैं जो जानलेवा है।

तो चलिए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में-

हार्ट डीजीज-

हार्ट से जुड़ी बीमारी परुषों के साथ महिलाओं में भी सामान्य है। खराब लाइफस्टाइल हार्ट डीजीज को बढ़ावा देता है। गलत खानपान, खाना समय पर न खाना, तला भुना खाना, पोषक तत्वों की कमी इसका मुख्या कारण है। ये सारी कमियां दिल की दुश्मन होती हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और शुगर की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप थोड़ा सा चलने के बाद हांफने,  आपको सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ होती है या सांस फूलती है समझ लीजिए आपको किसी हार्ट डीजीज का सामना करना पड़ सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर आज के समय पर आम बीमारी हो गई है लेकिन यह गंभीर भी है। ब्रेस्ट कैंसर में दूध की नलिकाओं में गांठ होने लगती है इसे छू कर भी महसूस किया जा सकता है। गलत साइज ब्रा पहनने से भी कैंसर हो सकता है। लक्षण- ब्रेस्ट में गांठ बनना, निप्पल का लाल होना, ब्रेस्ट के आस पास दाद आदि।

यूट्रस कैंसर

गर्भाशय का कैंसर महिलाओं में बहुत आम है। यह निचले गर्भाशय मे होता है। लक्षण- वजन बढ़ना, सेक्स के बाद खून आना, पीरियड में दिक्कत, पीरियड के बाद भी बल्ड के स्पॉट दिखना  आदि।

मेनोपॉज

यह कोई बीमारी नहीं यह एक फेज है, 45 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज होता है, इस दौरान कई परेशानियां होती है जैसे- वजाइना का सूखना, मूड स्विंग, डिप्रेशन, अनिद्रा आदि। 

Tags:    

Similar News