Cricketers who got Married in 2023 : ये हैं वो भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने की साल 2023 में शादी, जानिए कौन कौन हैं इस लिस्ट में

Cricketers who got Married in 2023 : आज हम आपके लिए उन क्रिकेटर्स की लिस्ट लेकर आये हैं जिन्होंने साल 2023 में शादी की थी। आइये नज़र डालते हैं क्रिकेट जगत के उन सितारों पर।

Update: 2023-12-30 10:49 GMT

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)

Cricketers who got Married in 2023 : साल 2023 जा रहा है और जल्द ही नया साल आने वाला है। ऐसे में क्रिकेट जगत के कई अलेजेबल बैचलर्स को अपना जीवन साथी मिल गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जहाँ क्रिकेट जगत में बीते साल में कई बड़ी शादियां देखने को मिली हैं। वहीँ क्रिकेट जगत के कई क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध गए। आइये नज़र डालते हैं क्रिकेट जगत के उन सितारों पर जिन्होंने साल 2023 में शादी की।

क्रिकेटर जिन्होंने 2023 में की शादी

जैसे-जैसे साल बीत रहा है, आइए उन शादियों पर एक नजर डालें, जिन्होंने अपने फैंस को काफी इम्प्रेस किया।

1 . केएल राहुल (K.L Rahul)

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 2023 की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की थी। राहुल और अथिया काफी समय से डेटिंग कर रहे थे, और उन्होंने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करके रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन दोनों ने कई विदेशी टूर्नामेंटों की यात्रा भी साथ की और अथिया को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भी अपने पति का समर्थन करते हुए देखा गया था। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी।

2. अक्षर पटेल (Axar Patel)

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)


 अक्षर पटेल ने 26 जनवरी 2023 को गुजरात के वडोदरा में अपनी पार्टनर मेहा पटेल से शादी की।

3. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिन्होंने जनवरी 2023 में शादी करने का फैसला किया। क्रिकेटर ने महाराष्ट्र में एक भव्य समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मित्ताली पारुलकर से शादी की। दोनों की शादी की काफी चर्चा भी हुई थी। शार्दुल ठाकुर ने 27 फरवरी 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी की थी।

4 .एडेन मार्कराम (Aiden Markram)

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)

 दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने जुलाई 2023 में एक भावपूर्ण समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड निकोल डेनिएल ओ'कॉनर के साथ शादी की। कपल ने समारोह को सिंपल रखने का फैसला किया और इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए। अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने से पहले एडेन और निकोल ने एक दशक से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट किया था। एडेन और निकोल की सगाई साल 2022 में हुई थी। एडेन मार्कराम ने 22 जुलाई 2023 को निकोल डेनिएल ओ'कॉनर के साथ शादी की थी।

5 . मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

Cricketers who got married in 2023 (Image Credit-Social Media)

भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 2023 में शादी करने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में रिसेंटली ही शामिल हुए हैं। कुमार ने नवंबर 2023 में यूपी के गोरखपुर में दिव्या सिंह से शादी की। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश की पत्नी दिव्या सिंह सारण के बनियापुर की रहने वाली हैं। 

Tags:    

Similar News