Dead Rat in BBQ Nation's Food: BBQ नेशन की दाल-मखनी में निकला मरा चूहा, खाकर शख्स हुआ अस्पताल में भर्ती

Dead Rat in BBQ Nation's Food: मुंबई में एक शुद्ध शाकाहारी शख्स के खाने में मरा हुआ चूहा मिला जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। उसने बारबेक्यू नेशन मुंबई से दाल मखनी आर्डर की थी।

Update: 2024-01-20 06:24 GMT

Dead Rat in BBQ Nation's Food (Image Credit-Social Media)

Dead Rat in BBQ Nation's Food: एक शुद्ध शाकाहारी शख्स को रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना भारी पड़ गया और वो सीधे अस्पताल पहुंच गया। दरअसल उसके खाने से मरा हुआ चूहा मिला इस खबर को जिसने भी पढ़ा वो हैरान रह गया साथ ही रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने से लोग भी अब डरने लगे हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बारबेक्यू नेशन के खाने में मिला मरा हुआ चूहा

ये मामला मुंबई का है जहाँ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक विजिटिंग वकील राजीव शुक्ला आये हुए थे। उन्होंने बारबेक्यू नेशन से पार्सल में शाकाहारी भोजन मंगवाया जिसमे उन्होंने दाल मखनी भी आर्डर की थी। लेकिन इसमें कथि‍त रूप से मरा हुआ चूहा और कुछ तिलचट्टे थे। दरअसल 35 वर्षीय ये शख्स मुंबई दर्शन के लिए आये थे। वहीँ उन्होंने 8 जनवरी को बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से अपने लिए खाना आर्डर किया। गौरतलब है कि यहाँ अमीर और मशहूर हस्तियां अक्सर आते-जाते हैं। वहीँ राजीव शुक्ला नाम के इस शख्स ने भी डिनर का आर्डर दिया। आपको बता दें कि यहाँ की शाकाहारी थाली की कीमत लगभग 641 रुपये थी।

राजीव शुक्ला ने पैकेट खोलकर 'दाल मखनी' निकाली और उसे खाना शुरू कर दिया। तभी उनकी नज़र एक मरे हुए चूहे और कुछ तिलचट्टों पर पड़ी जो दाल में थे। जिसके बाद उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें बीएमसी के बीवाईएल नायर अस्पताल एडमिट किया गया। जहाँ उनका 3 से 4 दिन तक इलाज भी चला। इस शख्स ने बारबेक्यू नेशन को एक ईमेल भी भेजा है जिसमे उन्होंने इस मिलावटी भोजन की ओर रेस्टोरेंट का ध्यान आकर्षित किया है।

राजीव शुक्ला ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन बारबेक्यू नेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपने साथ हुए इस मामले की जानकारी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य को टैग करते हुए दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा है," “मैं राजीव शुक्ला (शुद्ध शाकाहारी) जो कि प्रयागराज से था, मुंबई गया, 8 जनवरी 24 की रात को बारबेक्यू नेशन, वर्ली आउटलेट से शाकाहारी भोजन का डिब्बा ऑर्डर किया, इसमें एक मरा हुआ चूहा था। मैं 75 से अधिक घंटों तक अस्पताल में भर्ती रहा। लेकिन अभी तक नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि वो मुंबई घूमने के लिए प्रयागराज से आये थे,वहीँ उन्होंने आगे कहा कि ये उनकी आखिरी यात्रा हो सकती थी। वो एक ब्राह्मण हैं और शुद्ध शाकाहारी भी हैं। लेकिन बारबेक्यू नेशन से ऑर्डर आने के बाद उन्हें अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा क्योंकि उनके खाने में मरा हुआ चूहा और तिलचट्टे थे। जिसके बाद उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई और उन्हें नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ दूसरी तरफ इसपर बारबेक्यू नेशन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Tags:    

Similar News