Kejriwal Car Collection: दिल्ली में नहीं एक भी घर, लेकिन केजरीवाल के गैराज में खड़ी हैं ये लग्जरी गाड़ियां

Arvind Kejriwal Car Collection: अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले बताया था उनके पास दिल्ली में एक भी घर नहीं है। लेकिन उनके पास लग्जरी गाड़ियां जरूर हैं। आइए देखें उनका कार कलेक्शन।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-04 15:46 IST

Arvind Kejriwal Car (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Arvind Kejriwal Car Collection 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज यानी 4 अक्टूबर को अपना दिल्ली वाला सरकारी मुख्यमंत्री आवास (Delhi Mukhyamantri Awas) खाली कर दिया है। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ही पार्टी के सांसद अशोक मित्तल (MP Ashok Mittal) के घर में रहेंगे। नई दिल्ली की फिरोजशाह रोड पर आप के राज्यसभा सांसद को बंगला नंबर-5 आवंटित हुआ है। अब यही केजरीवाल का भी नया पता होगा।

बता दें जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम ने बताया था कि उनके पास दिल्ली में एक भी घर नहीं है। उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री बनने के 10 साल बाद भी मेरे पास दिल्ली में एक घर भी नहीं है। मैंने इन दस साल में कुछ नहीं कमाया है। सिर्फ आपका प्यार और आशीर्वाद कमाया है। हालांकि इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि केजरीवाल के पास संपत्ति या कारों की कोई कमी है। आज हम आपको उनके कार कलेक्शन और नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं।

अरविंद केजरीवाल कार कलेक्शन (Arvind Kejriwal Car Collection)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतिबक, दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के पास एमजी ग्लॉस्टर एसयूवी (MG Gloster SUV Car) है। ये एसयूवी प्रीमियम क्वालिटी के केबिन से लैस होती है और लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक रहती है।

इसके अलावा उनके कलेक्शन में महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4) भी शामिल है, जो दमदार इंजन और हाइटेक फीचर्स से पैक्ड है। हालांकि ये एसयूवी कार अब भारत में बिकना बंद हो गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, आम आदमी पार्टी के संयोजक के पास टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) भी मौजूद है। यह भी दमदार फीचर्स के साथ आती है। इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसकी भारत में खूब बिक्री होती है।

नोट- आधिकारिक तौर अरविंद केजरीवाल की कारों का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है कि ये सभी कारें केजरीवाल की ही हैं। हालांकि उन्हें इन कारों की सवारी करते कई बार देखा गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अरविंद केजरीवाल के पास कितनी है संपत्ति (Arvind Kejriwal Total Net Worth)

बात करें अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की तो वह करीब 3.44 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक हैं। साल 2020 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उन्हें दिल्ली सीएम के तौर पर हर महीने 4 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्हें सिर्फ विधायक की सैलरी और भत्‍ते ही दिए जाएंगे। बता दें दिल्ली में बीते साल 12 साल बाद विधायकों की सैलरी बढ़ाई गई थी। जिसके बाद अब दिल्ली में विधायकों को 90 हजार रुपये की सैलरी मिलती है।

Tags:    

Similar News