Hartalika Teej Mehndi Designs: तीज पर खूब बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती, लगाएं ये लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन

Easy And Latest Mehndi Designs For Teej: हरतालिका तीज व्रत के मौके पर हर सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-19 02:45 GMT

Hartalika Teej Mehndi Designs (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hartalika Teej Mehndi Designs 2024: हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजी-अर्चना करते हुए अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी अच्छा वर पाने के लिए रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर, शुक्रवार (Hartalika Teej 2024 Date Kab Hai) को है।

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अच्छे से सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें सुहाग की निशानियों में से एक मेहंदी (Hartalika Teej Mehndi) भी शामिल है। तीज पर मेहंदी लगाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि मेहंदी का रंग जितना चढ़ता है, पति की उम्र उतनी ही बढ़ती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है। आज हम आपके लिए हरतालिका तीज के लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Trending And Latest Hartalika Teej Mehndi Designs) लेकर आए हैं।

लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024 (Latest Teej Mehndi Designs 2024 Photos)

1- ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरतालिका तीज के मौके पर महिलाएं हाथों में भरी मेहंदी लगाने का मौका नहीं छोड़तीं। हर किसी को पूरे हाथ में सुंदर मेहंदी लगाने का शौक होता है। ऐसे में आप इस तरह की डिजाइन इस साल हाथों में रचवा सकती हैं।

2- सिंपल मेहंदी डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपको तीज पर सिंपल मेहंदी लगाना पसंद है तो इस तरह की डिजाइन हाथों पर खूब जचेगी। तीज पर जो कुंवारी कन्याएं व्रत रख रही हैं, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेगी।

3- गोल मेहंदी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गोल मेहंदी आखिर किसे पसंद नहीं होती है। यह सिंपल होने के साथ ही हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती है। आप केवल गोल मेहंदी लगवा सकती हैं या फिर कलाई पर ब्रेसलेट डिजाइन भी बनवा सकती हैं।

4- सिंपल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन


बैक हैंड पर सिंपल डिजाइन पसंद करने वाले लोगों के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट रहेगी। यह लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन है, जो आपके हाथों पर खूबसूरत दिखेगी।

5- भरी मेहंदी डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस मेहंदी की डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। साथ ही इसे लगाना भी काफी आसान रहेगा। नई नवेली दुल्हनों के हाथों पर भी ये मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखेगी।

6- बैक एंड फ्रंट मेहंदी डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मिनिमल डिजाइन पसंद करने वाले लोगों को ये मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा पसंद आएगी। इस हरतालिका तीज आप इस डिजाइन को अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।

Tags:    

Similar News