Eating Egg Tips: कहीं आप खराब अंडे तो नहीं खा रहे? जानें अंडे खाने का सही तरीका

Eating Egg Tips in Hindi: ज्यादातर लोगों को अंडा खाना पसंद होता है और अंडे को कई तरह से खाना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग नाश्ते में अंडा का सेवन करते हैं।

Update: 2022-08-07 04:36 GMT

Egg (Image: Social Media)

Eating Egg Tips in Hindi: ज्यादातर लोगों को अंडा खाना पसंद होता है और अंडे को कई तरह से खाना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग नाश्ते में अंडा का सेवन करते हैं। अंडा में कई तरह का पोषक तत्व पाया जाता है। अंडा आपके लिए एक पूर्ण आहार है। दूध और मांस से ज्यादा प्रोटीन अंडा में पाया जाता है। अंडा में फैट काफी मात्रा में पाया जाता है।

बता दे कि ज्यादातर लोग अंडे को उबालकर खाते हैं, जब लोग अंडे को उबालकर खाते हैं तो अक्सर जान नहीं पाते कि अंडा फ्रेश है या खराब है। अंडे खराब होते हैं इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को हो पाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जो अंडे की सही पहचान करने में आपकी मदद करेंगे और साथ ही यह भी जानेंगे कि अंडा खाने का सही तरीका क्या है?

अंडे की सही पहचान करने का तरीका

अंडे की सही पहचान करने का सबसे पहला तरीका ये है कि अंडे जब भी खरीदें उसे अपने कान के पास लाकर हिलाकर उसकी आवज सुनने की कोशिश करें। अगर अंडा अंदर से खराब होगा तो अंडे के अंदर से कोई आवाज आएगी और अगर अंडे को हिलाते समय कोई आवाज न आए तो समझें अंडे में कोई खराबी नहीं है। घर पर जो भी अंडे लायें उसे सामन्य तापमान में ही रखें क्योंकि फ्रिज में रखे जाने वाले अंडे जल्दी खराब होते हैं। इसके अलावा अंडे बनाने से पहले चेक कर लेना चाहिए। चेक करने का सबसे अच्छा तरीका है पानी में डुबोकर चेक करना। इसके लिए अंडे की ऊंचाई से दोगुना पानी किसी बर्तन में डालें और उसमें अंडे को भी डाल दें। अगर अंडा नीचे चला जाता है तो अंडा खाने लायक है। अगर अंडा पानी में आधा डूबता है तो भी वह खाया जा सकता है लेकिन अगर अंडा पानी की सतह पर ही रह जाये तो अंडा पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसके अलावा अंडा तोडकर किसी प्लेट में डालें अगर अंडे का पीला हिस्सा गोल दिखे और सफेद हिस्सा उससे सटा नजर आये तो अंडा खाने लायक है। लेकिन अगर पीला हिस्सा चपटा या फैला हुआ नजर आये और सफेद हिस्सा पानी जैसा नजर आये तो अंडा खराब हो चुका है। ऐसे में इस तरह के अंडे का सेवन ना करें।

जानें अंडे खाने का सही तरीका

डॉक्टर्स की मानें तो अंडे के सेवन से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें सही खाद्य पदार्थों के साथ सेवन करना महत्वपूर्ण है। साथ ही अंडे को जैतून के तेल में पकाने की कोशिश करनी चाहिए और एवोकाडोस, साबुत अनाज और कुछ भुनी हुई सब्जियों के साथ खा सकते हैं। अंडे को पकाकर खाना फायदेमंद होता है, लेकिन इसे अधिक तापमान पर पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फिर भी अगर आप तेज तापमान पर अंडे को पकाते हैं, तो उसे अधिक देर तक ना पकाएं। अंडे को 40 मिनट तक बेक करने से इसके विटामिन डी में 61 फीसदी तक की कमी आ जाती है जबकि फ्राई करने या उबालने पर इसमें 18 फीसदी तक की कमी आती है।   


Tags:    

Similar News