Mahashivratri Vrat Tips: शिवरात्रि व्रत के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए करें 4 काम, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी भी

Mahashivratri 2025 Vrat Tips: महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है, नहीं तो शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है। यहां जानें उपवास के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय।;

Written By :  Shreya
Update:2025-02-24 09:00 IST

Mahashivratri 2025 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mahashivratri 2025 Vrat Tips: हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri) मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इसी तिथि पर शिव शंकर ने मां पार्वती संग ब्याह रचाया था और वैवाहिक जीवन को अपनाया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Date) का पर्व मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दिन भोलेनाथ उनकी पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उन पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। इसके अलावा इस दिन व्रत (Mahashivratri Vrat) रखने का भी विधान है। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट रखने का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे थकान, कमजोरी लगने लगती है। साथ ही चक्कर भी आ सकता है। हम आपको 4 टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप खुद को व्रत में हाइड्रेट रख सकते हैं।

व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट कैसे रखें (Vrat Mein Hydrate Kaise Rahe)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पानी पिएं

उपवास के चलते शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकता है। ऐसे में दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। इससे आपको सुस्ती भी कम लगेगी और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- जूस

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप फल या सब्जी का जूस भी पी सकते हैं। फलों या सब्जी का रस भी आपको एनर्जी देने का काम करेंगे और बॉडी को डिहाड्रेशन से बचाएंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- फल

इसके अलावा आप उन फलों का सेवन कर सकते हैं, जिनसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले। इससे अगर आप बहुत ज्यादा पानी नहीं भी पीते हैं तो फलों के जरिए बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी।

( फोटो साभार- सोशल मीडिया )

4- कॉफी और चाय का अधिक सेवन से बचें

कई लोगों की आदत होती है कि व्रत के दौरान एक के बाद एक चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) पीते रहते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसके अलावा बहुत अधिक ऑयली, और मसालेदार चीजों को खाने से भी बचना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों व सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News