ज्यादा खाना खतरनाक: होती हैं ये गंभीर बीमारियां, नुकसानदेह भी है आंवला

बरसों से ये कहा जाता है की आंवले का सेवन बॉडी के लिए काफी फायदेमंद है, इससे हमारे बालों में काफी सुन्दरता भी बढ़ती है। वैसे आप इसका सेवन अलग-अलग तरीके से कर सकतें हैं।

Update: 2020-08-09 12:39 GMT
ज्यादा खाना खतरनाक: होती हैं ये गंभीर बीमारियां, नुकसानदेह भी है आंवला

लखनऊ: बरसों से ये कहा जाता है की आंवले का सेवन बॉडी के लिए काफी फायदेमंद है, इससे हमारे बालों में काफी सुन्दरता भी बढ़ती है। वैसे आप इसका सेवन अलग-अलग तरीके से कर सकतें हैं। आप आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बना सकते है। बहुत से लोग तो कच्चा आंवला भी खाना पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता है इसका ज्यादा सेवन करने से ये आपको नुक्सान भी पहुंचा सकता है। तो आइए आपको बतातें हैं ज्यादा आंवले का सेवन करने से ये सारी बीमारियाँ हो सकती हैं...

ये भी पढ़ें:कांपा मुख्तार अंसारी: पुलिस ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, नहीं रहा इसका शूटर

एसिडिटी

आंवले ज्यादा खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आंवला में एसिडिक स्वभाव का होता है। खाली पेट तो बिल्कुल आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।

कब्ज

इसके ज्यादा इस्तेमाल से कब्ज की परेशानी हो सकती है। जो लोग हर रोज़ आंवले का सेवन करते हैं उन्हें पानी भी काफी ज्यादा पीना चाहिए।

किडनी

ज्यादा आंवला खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आंवले का ज्यादा सेवन करने से बॉडी का सोडियम स्टेज बढ़ जाता है, जिस वजह से आपकी किडनी पर इसका प्रभाव पड़ता है और किडनी सही से काम नहीं करती।

यूरिन में जलन

आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिन में जलन की समस्या हो सकती है। कई लोगों को आंवले का अधिक सेवन करने से मूत्र में दुर्गंध का अनुभव भी होता है।

लिवर

ज्यादा आंवला खाने से लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आंवला खाने से लिवर में GPT (serum glutamic pyruvic transaminase) की मात्रा बढ़ जाती है। जिस वजह से आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:15 अगस्त के दिन सलामी परेड में शामिल होने वाले 350 दिल्ली पुलिसकर्मी क्वारनटीन

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को तो आंवले से दूरी रखनी चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News