Eid Ki Namaz Time 2024: कब दिखेगा चाँद, ईद-उल-फितर की नमाज कब पढ़ी जाएगी ?

Eid Ki Namaz Time 2024: 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जायेगा और आइये जानते हैं कि आपके शहर में कितने बजे नज़र आएगा ईद का चाँद और कितने बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़।

Update: 2024-04-09 15:20 GMT

Eid Ki Namaz Time 2024 (Image Credit-Social Media)

Eid Ki Namaz Time 2024: मुलसमानों का ख़ास त्योहार ईद-उल-फितर अब कुछ ही दिन दूर है जिसको लेकर ज़ोरों शोरो से तैयारियां भी चल रहीं हैं। लोग नए नए कपड़े और ज़रूरी सामान की खरीदारी करते नज़र आ रहे हैं वहीँ चाँद का दीदार होने के बाद 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। वहीँ ईदगाह में ईद की नमाज़ का वक़्त का एलान हो गया है। आइये जानते हैं आपके शहर में किस दिन पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़।

कितने बजे अदा होगी ईद की नमाज़ (Eid Ki Namaz Time 2024)

चाँद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन के लिए नमाज़ का समय भी बता दिया गया है। दरअसल ईदगाह पर 10 या 11 अप्रैल को सुबह 7.45 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा होगी। लखनऊ की अलग अलग मस्जिदों में इसे अदा किया जायेगा। इसके साथ ही साथ लोगों से ये भी दरख्वास्त की गयी है कि सभी लोग मस्जिद में ही नमाज़ अदा करें और सड़कों पर नमाज़ न पढ़ें।

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद का ये त्योहार काफी ख़ास है। साथ ही आपको बता दें कि ईद-उल-फितर रमज़ान-ए-पाक महीने के पूरा होने के बाद मनाया जाता है। वहीँ इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस त्योहार को हमेशा से 10 शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस त्योहार की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करता है। इस दिन को लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज़ अदा करते हैं इसके बाद लोग एक दूसरे के घर जाते हैं सब एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं बच्चों को ईद के तोहफे दिए जाते हैं। घर पर तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां बनाई जाती हैं। इस दिन फितरा भी दिया जाता है और गरीबों की मदद की जाती है। जिस दिन सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है उसके अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है।

Tags:    

Similar News