Elon Musk Jet: Twitter के बाद Elon Musk ने किया 646 करोड़ का जेट ऑर्डर, जानें क्या है इस जेट की खासियत

Elon Musk Jet:इन दिनों Elon Musk के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। Musk से जुड़ी हर एक बात सुर्खियां बटोर रही हैं।अब एलन मस्क का जेट सुर्खियां बटोर रहा हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-04 00:45 GMT
Elon Musk jet (Image: Social Media)

Elon Musk Jet: इन दिनों Elon Musk के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। Musk से जुड़ी हर एक बात सुर्खियां बटोर रही हैं।अब एलन मस्क का जेट सुर्खियां बटोर रहा हैं। बता दें ट्विटर के बाद Musk ने 646 करोड़ का जेट ऑर्डर किया है,जिसमें कई खासियत होंगी। दरअसल मस्क ने एक निजी जेट,गल्फस्ट्रीम G700, को मंगाने का आर्डर किया है,जिसकी डिलीवरी साल 2023 की शुरुआत में होगी।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट और ट्विटर को लेकर एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump जैसे बैन किए गए एकाउंट्स को बहाल करने में कुछ और सप्ताह लग सकते हैं। बता दें कि मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। साथ ही मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के बाद से ही ट्विटर के CEO और CFO के साथ ही कुछ अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को भी कंपनी से बाहर कर दिया था, जिसके बाद एलन मस्क का यह फैसला काफी सुर्खियां बटोरा था। अब वहीं मस्क का जेट भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं Elon Musk की जेट की खासियत:

Elon Musk की जेट इन कारणों से होगी खास:

दरअसल G700 गल्फस्ट्रीम एकदम नया विमान है।

G700 गल्फस्ट्रीम लग्जरी और एकदम नया खूबसूरत जेट है, जिसे अक्टूबर 2019 में ही लॉन्च किया गया था। 

इसकी केबिन की लंबाई करीब 57 फीट से अधिक है और अधिकतम रेंज 7,500 समुद्री मील है।

यह जेट बिना दोबारा ईंधन भरे ऑस्टिन से हांगकांग (13,280 किलोमीटर) तक के लिए उड़ान भर सकता है। 

इस जेट में इसका अपना वाई-फाई सिस्टम है।

साथ ही इस जेट में 20 oval size की खिड़कियां हैं, जिसकी साइज 28″x 21″ हैं, और इस जेट में दो शौचालय हैं। 

यह जेट को लगभग 400 घंटे उड़ाने पर 3.5 मिलियन डॉलर का खर्च आता है।

इस जेट की खासियत और फीचर्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्राइवेट जेट में 19 लोगों के बैठने की जगह है। 

इस जेट की लंबाई 109 फीट 10 इंच और ऊंचाई 25 फीट पांच इंच है।

 इसकी रेंज की बात करें तो इसकी अधिकतम रेंज 7,500 समुद्री मील है और यह जेट Georgia से Geneva की दूरी 7 घंटे 37 मिनट में पूरी करता है।

इसके अलावा इस जेट में इंटरटेन्मेंट सूइट और डाइनिंग एरिया शामिल है।



Tags:    

Similar News