Famous Ram Mandir in India: अयोध्या के अलावा भारत में इन जगहों पर भी है भगवान् राम का भव्य मंदिर

Famous Ram Mandir in India: अयोध्या में स्थित राम मंदिर की अपनी विशेषता है ये प्रभु राम की जन्मभूमि है और लोगों की यहाँ काफी आस्था भी है। लेकिन आपको बता दें कि देश में कई राम मंदिर हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं आइये जानते हैं उनके बारे में।

Update: 2024-01-30 01:30 GMT

Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ram Mandir: आज से कुछ समय पहले ही अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया है। वहीँ अब ये मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी खुल दिया गया है। ऐसे में भक्तों की भारी भीड़ मंदिर आ रही है और रामलला के दर्शन कर रही है। यूँ तो अयोध्या भगवान् राम की जन्मभूमि है इस वजह से ये अपना विशेष महत्त्व रखती है लेकिन इसके साथ साथ प्रभु राम के कई ऐसे मंदिर भारत में स्थित हैं जो अपनी अलग विशेषता रखते हैं। आइये जानते हैं ये कहाँ स्थित हैं और इनकी क्या विशेषता है।

अयोध्या के अलावा भारत में इन जगहों पर भी है भगवान् राम का भव्य मंदिर

22 जनवरी 2024 को भगवान् राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए मंदिर आ रही है। लेकिन उद्घाटन के समय हर कोई रामलला के दर्शन वहां पहुंच कर नहीं कर पाया। वहीँ आप भारत के इन राम मंदिरों में भी जाकर भगवान् के दर्शन कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि रामलला के कौन-कौन से मंदिर भारत में कहाँ कहाँ हैं।

रामपुरम राम मंदिर, तमिलनाडु

ये भारत में सबसे प्रमुख राम मंदिरों में से एक माना जाता है, जो रामपुरम में स्थित है साथ ही ये मंदिर राम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल भी है।

भद्राचलाम राम मंदिर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में स्थित भद्राचलाम मंदिर भगवान् राम के मंदिरों में विशेष स्थान रखता है। साथ ही ये मंदिर भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो आंध्र प्रदेश के भद्राचलाम नामक स्थान पर स्थित है.

रामेश्वरम राम मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु में रामेश्वरम राम मंदिर की भी काफी प्रसिद्धि है ये भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है इस मंदिर में सैकड़ों लोग प्रति दिन आते हैं ये एक प्राचीन राम मंदिर है जो दर्शनीय है।

राम मंदिर, भुज

गुजरात में स्थित ये मंदिर भी एक आकर्षक स्थल है जो राम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है.

त्रिप्रायर श्रीराम मंदिर, केरल

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर केरल में प्रभु श्री राम का एक भव्य विशाल मंदिर स्थित है। यहाँ मौजूद प्राचीन त्रिप्रयार राम मंदिर को पूरे दक्षिण भारत का गर्व माना जाता है। प्रतिदिन इस मंदिर में हज़ारो की संख्या में भक्त आते हैं और प्रभ के सामने अपनी इच्छा रखते हैं। इस मंदिर के लिए एक बात और काफी ज़्यादा प्रचलित है साथ ही लोगों का ये विश्वास है कि यहाँ मौजूद मूर्ति का पूजन स्वयं भगवान् कृष्ण भी किया करते थे।

रामस्वामी मंदिर, तमिलनाडु

भारत के मंदिरों की प्रसिद्धि देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। ऐसे में दक्षिण भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो विदेशों में काफी प्रसिद्ध हैं। तमिलनाडु का रामस्वामी मंदिर इन मंदिरों में से एक है। ये विश्व प्रसिद्ध होने के साथ साथ बेहद प्रमुख और पवित्र मंदिर भी है। इसका वर्णन रामायण में भी किया गया है। इस मंदिर की दीवारों पर मूर्तियां बनी हुई हैं जो रामायण काल के मुख्य घटनाओं को दर्शातीं हैं। यहाँ आपको राम, सीता, और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। 

Tags:    

Similar News