UP Famous IAS: मिलिए यूपी के तेज-तर्रार आईएएस ऑफिसर से, जिनसे डरते हैं बड़े-बड़े माफिया भी

Uttar Pradesh Popular IAS: उत्तर प्रदेश के ऐसे कई तेज तर्रार आईएएएस ऑफिसर हैं, जो अपने काम के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज हम ऐसे ही IAS की लिस्ट लेकर आए हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-14 13:40 IST

UP Famous IAS (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Famous UP IAS Officers List: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसके तहते 24 सर्विस में कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा होती है आईएएस या आईपीएस पद की। इन पदों पर काम करने वाले कई अधिकारी देशभर में चर्चा का केंद्र रहते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के कुछ मशहूर आईएएस ऑफिसर (UP Ke Famous IAS Adhikari) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तेज-तर्रार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

क्या होती है IAS अधिकारी की जिम्मेदारी

देशभर में हर साल लाखों लोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने के लिए यूपीएएसी की परीक्षा देते हैं। बता दें एक आईएएस अधिकारी कानून और व्यवस्था के रखरखाव और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। 

यूपी के मशहूर आईएएस ऑफिसर (Uttar Pradesh Famous IAS Officers)

1- रितु माहेश्वरी (IAS Ritu Maheshwari)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रितु माहेश्वरी उत्तर प्रदेश की मशहूर आईएएस ऑफिसर हैं। वह अपने कड़क मिजाज के लिए जानी जाती हैं। रितु साल 2003 बैच की IAS अधिकारी हैं। उनका जन्म 14 जुलाई, 1978 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आईएएस बनने के बाद वह अपने काम से कई बार चर्चा बटोर चुकी हैं। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के तौर पर उनके कार्य की काफी सराहना हुई थी। उनकी सबसे खास बात ये है कि वह खुद को लोगों से जोड़कर रखती हैं। उनके पति मयूर माहेश्वरी भी यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं।

2- संजय प्रसाद (IAS Sanjay Prasad)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के जाने माने और सीनियर आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह कथित तौर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के बेहद करीबी माने जाते हैं। संजय प्रसाद की छवि एक ईमानदार और कुशल अधिकारी की रही है। संजय गृह और सूचना जैसे प्रमुख विभागों का प्रभार संभालते हैं।

3- किंजल सिंह (IAS Officer Kinjal Singh)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यूपी के तेज तर्रार आईएएस ऑफिसर्स में किंजल सिंह का नाम भी शामिल है। वह डीएसपी केपी सिंह की बेटी हैं। जब किंजल महज दो साल की थीं तो उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए किंजल ने आईएएस ऑफिसर बनने की ठानी। साल 2008 में किंजल ने यूपीएससी की परीक्षा दी और 25वीं रैंक के साथ इस कठिन परीक्षा को पास किया। उनकी छोटी बहन प्रांजल भी 252 रैंक के साथ आईआरएस अधिकारी बनी थीं। बता दें 2004 में कैंसर के कारण उनकी मां विभा का भी निधन हो गया था। किंजल सिंह यूपी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक हैं।

4- निधि बंसल (IAS Nidhi Bansal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आईएएस ऑफिसर निधि बंसल झांसी की दबंग महिला IAS ऑफिसर कही जाती हैं। वह झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। बता दें मध्य प्रदेश की रहने वालीं निधि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं और उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी करनी भी शुरू कर दी थी, लेकिन वह अपनी इस नौकरी से संतुष्ट नहीं थीं। ऐसे में उनको लगा कि जनता की सेवा करने के लिए भी कुछ करना चाहिए। फिर क्या था उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। निधि ने साल 2016 में 219 रैंक और 2017 में 226 रैंक हासिल किया था, लेकिन उन्हें आईपीएस का पद मिला था। पुलिस की लिमिटेशन जानने के बाद उन्होंने 2019 में एक बार फिर UPSC CSE की परीक्षा दी और इस बार वह आईएएस बन गईं। IAS बनने के लिए उन्होंने दो बार आईपीएस बनने का मौका छोड़ दिया था।

5- आंजनेय कुमार सिंह (IAS Aunjaneya Kumar Singh)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2005 बैच के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह भी यूपी के तेज तर्रार IAS अधिकारियों में शामिल है। वह मौजूदा समय में मुरादाबाद के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यूपी के मऊ जिले के सलाहाबाद गांव में जन्मे आंजनेय अपने कार्यों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। वह सपा के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे।

Tags:    

Similar News