महिलाओं को मिलेगी 'पीरियड लीव',कुछ कंपनियों ने की फर्स्ट डे छुट्टी देने की तैयारी

Update: 2017-07-13 04:53 GMT

लखनऊ: जब से पैडमेन मूवी आई है तब से हर तरफ महिलाओं के पीरियड्स को लेकर बातें हो रही है। अब तो महिलाओं के पीरियड्स की तकलीफ को ध्यान में रखते हुए मुबंई की 'कल्चर मशीन' और 'गोजुप' कपंनियों ने 'फर्स्ट डे ऑफ पीरियड लीव' पॉलिसी निकाली है जिसमें महिलाएं पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकेंगी और उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।

आगे....

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस टॉपिक पर बात करने से आज लोग हिचकते हैं, जिसके चलते महिलाएं उन दिनों में भी बिना कुछ कहे काम का बोझ सहती रहती हैं।

महिलाओं की इस तकलीफ को मद्देनजर रखते हुए मुबंई की ‘कल्चर मशीन’ और ‘गोजुप’ कपंनियों ने ‘फर्स्ट डे ऑफ पीरियड लीव’ पॉलिसी निकाली है जिसमें महिलाएं पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकेंगी और उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।

आगे....

कल्चर मशीन ने इस पॉलिसी की पहल की है। इस कपंनी में 75 महिलाएं है और सब इस पॉलिसी का पता लगने पर चौंक गई और बहुत खुश हुई। इन महिलाओं के इस रिएक्शन का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस पॉलिसी के साथ-साथ कंपनी ने ऑनलाइन एक पटिशन भी दर्ज किया है, जिसमें महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को फर्स्ट डे ऑफ पीरियड लीव पॉलिसी देश भर में लागू करने की अपील की है।

Tags:    

Similar News