Morning Health Tips: खुद को रखना चाहते हैं पॉजिटिव तो रोज सुबह करें ये काम, बदल जायेगी जिंदगी

Morning Health Tips: आपकी इसी नकारात्मकता को कम करने के लिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहें हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने दिन को पॉजिटिव बना सकते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-02-25 06:32 GMT

Morning Tips (Photo- Social Media)

Morning Tips: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी ऐसे हो गई है कि खुद को पूरा दिन पॉजिटिव रखना बेहद मुश्किल होता है। कभी घर की टेंशन, कभी परिवार की तो कभी ऑफिस की, इसी तरह तमाम चीजों के बारे में सोचकर लोग ओवर थिंकिंग करते हैं, कभी-कभी ये ओवर थिंकिंग इतनी बढ़ जाती है कि लोग नेगेटिव फील करने लग जाते हैं। आपकी इसी नकारात्मकता को कम करने के लिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहें हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने दिन को पॉजिटिव बना सकते हैं। जी हां! आप पूरा दिन एनर्जेनिक और खुशहाल महसूस करेंगे। बस इसके लिए आपको रोज सुबह एक छोटा सा काम करना है, आइए बताते हैं।

रोज सुबह करें ये छोटा सा काम

यदि आप अपने पूरे दिन को फ्रेश रखना चाहते हैं, और खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक बेहद ही साधारण सा रुटीन फॉलो करना होगा। रोज सुबह उठते ही सबसे पहले आपको अपने दोनों हथेलियों को देखना है। ध्यान रहें कि आंख खुलते ही बिस्तर पर ही सबसे पहले आप अपनी हथेलियों को ही देखें। इसके बाद आपको एक मंत्र का जाप करना है। यहां पढ़ें मंत्रः

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥

समुद्रवसने देवी पर्वतस्थानमंडले ।

विष्णुपत्नी नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्वमे ॥

वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।

देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥

इस पॉवरफुल मंत्र का जाप रोजाना करने से आपको कुछ दिनों के अंदर खुद में परिवर्तन नजर आने लगा है। हर दिन सुबह उठते ही सबसे पहले इस मंत्र को पढ़ें और खुद चमत्कार देखें।

Full View

मंत्र का जाप करने के फायदे

यदि आप रोजाना सुबह अपनी हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको इससे अनेकों लाभ मिलते हैं। इस मंत्र का जाप एक और तरह से किया जा सकता है। आप इसे मेडिटेशन करते समय भी सुन सकते हैं, इससे भी आपको बहुत लाभ होता है। अब यदि आपको मंत्र के जप से मिलते वाले लाभ के बारे में बताएं तो, यदि आपकी जिंदगी में कोई परेशानी या समस्या चल रही है तो उससे आप आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपको अपने गोल्स को अचीव करने के लिए ये मंत्र मददगार साबित होगा। इस मंत्र का जाप करने से आपका दिमाग तेज होगा और आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। यह आपको पॉजिटिव रखेगा, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। यह मंत्र विद्यार्थियों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके साथ ही यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है। आप इस मंत्र का उच्चारण रोजाना करें, आप खुद अपने अंदर बदलाव महसूस करेंगे। इसे बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News