Improve Fertility:ये फ़ूड आइटम्स महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को करते हैं दूर, शामिल करें इन्हे अपने भोजन में

Food That Improve Fertility: आज के समय में इनफर्टिलिटी पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही देखने को मिल रही है। आइये जानते हैं कौन से ऐसे फ़ूड आइटम्स हैं जो इस समस्या को दूर करने में आपको मदद करेंगे।

Update: 2024-01-31 13:43 GMT

Food That Improve Fertility (Image Credit-Social Media)

Food That Improve Fertility: इनफर्टिलिटी पुरुषों और महिलाओं दोनों में एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल बहुत से लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, जिसका मुख्य कारण उनका लाइफस्टाइल है। लेकिन कुछ ऐसा खान पान है जिससे आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि अपने दैनिक दिनचर्या में क्या ऐसा ऐड कर सकते हैं जिससे आप इस समस्या से दूर रह सकते हैं।

इन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करके दूर करें इनफर्टिलिटी की समस्या

इनफर्टिलिटी की समस्या ने कई कपल्स के जीवन को प्रभावित किया है, जिसमें उनकी मानसिक स्थिति भी शामिल है। इन समस्याओं के कारण दम्पति संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं। बांझपन के कुछ सबसे बड़े कारणों में हार्मोनल परिवर्तन और शरीर में पोषक तत्वों की कमी शामिल है। इसे ठीक करने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार बांझपन की समस्या को दूर कर संतान प्राप्ति की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर आहार महिलाओं में अंडों की गुणवत्ता बढ़ाते हैं और पुरुषों में शुक्राणु क्षति को रोकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियाँ बांझपन के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। पत्तेदार सब्जियाँ फोलिक एसिड और विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। ऐसे में, दोनों पोषक तत्व ओव्यूलेशन प्रक्रिया में सहायता करते हैं। गर्भवती होने पर इसमें गर्भपात और क्रोमोसोमल समस्याओं के जोखिम को कम करने की भी क्षमता होती है। पालक, ब्रोकोली और मेथी सभी इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त हैं।

सूखे मेवे

कई स्त्री रोग विशेषज्ञों मानना है कि सूखे मेवों में प्रोटीन, विटामिन और खनिज उच्च मात्रा में होते हैं। अखरोट में सेलेनियम होता है, जो अंडों में क्रोमोसोमल क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को रोकता है और मानव शरीर में अंडे के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज भी परिपक्व कोशिकाओं के विकास में मदद कर सकते हैं। इनमें जिंक भी उच्च मात्रा में होता है, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और वीर्य के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कद्दू के बीज सभी प्रजनन अंगों में उचित रक्त प्रवाह को प्रोत्साहित करता है, ये एक मजबूत और स्वस्थ प्रजनन प्रणाली देता है।

Tags:    

Similar News