Ganesh Chaturthi 2024 Visarjan: गणेश जी का कैसे करें विसर्जन, जाने ये टॉप 10 नियम

Ganesh Chaturthi 2024 Visarjan Rules: गणेश चतुर्थी के दिन जहाँ लोग बाप्पा की स्थापना करते हैं वहीँ उनका विसर्जन दो दिन के बाद कई लोग करने लगते हैं ऐसे में आइये जानते हैं इसके ख़ास नियम।;

Update:2024-09-07 12:33 IST
Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024 (Image Credit-Social Media)

  • whatsapp icon

Ganesh Chaturthi 2024 Visarjan Rules: गणेश चतुर्थी के दिन जहाँ हर तरह धूम रहती है वहीँ आपको बता दें कि दो दिन बाद से ही गणेश विसर्जन की भी तैयारी शुरू हो जाती है। बाप्पा को लोग अपने घरों में दो दिन या फिर अधिक दिन के लिए स्थापित करते हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़े क्या हैं अहम् नियम जिन्हे हमे याद रखना चाहिए।

गणेश विसर्जन से जुड़े टॉप 10 नियम 

  • जब आप बाप्पा की विदाई करने जा रहे हों तो याद रखें कि उनकी विदाई के लिए नदी, झील या तालाब की जगह आप घर पर ही विसर्जन करें। जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
  • ऐसे में अब आइये आपको बता दें कि बाप्पा का विसर्जन अगर आप घर पर ही कर रहे हैं तो किन चीज़ों को आपको याद रखना होगा।
  • सबसे पहले आपको बता दें कि आपको बाप्पा का विसर्जन तीसरे पांचवें, सातवें या दसवें दिन ही गणपति का विसर्जन होता है।
  • जब आप गणपति अपने घर में स्थापित करते हैं तो याद रखिये कि उनकी मूर्ति मिट्टी की हो तो ज़्यादा बेहतर है। लेकिन अगर आप POP के गणपति ले आये हैं तो कोशिश करें उन्हें घर पर ही विसर्जित करें।

गणपति विसर्जन का सही तरीका

  • आप गणपति जी के साइज के अनुसार अपने घर पर नई बाल्टी ले आएं। इस्तेमाल की हुई बाल्टी का प्रयोग इसके लिए बिलकुल भी न करें।
  • इसके बाद आप बाल्टी में इतना पानी रखें कि बाप्पा की मूर्ति का आसानी से विसर्जन हो सकें।
  • याद रखिये आप पानी में विसर्जन से पहले इसमें अमोनियम बाइकार्बोनेट डाल दें। इससे अच्छे से घुलने दें।
  • विसर्जन के बाद हर दो घंटे पर पानी को चलते रहे।
  • 48 घंटे बाद आप पाएंगे कि बाल्टी में एक सफ़ेद घोल बन जायेगा।
  • अब आप इस पानी को किसी भी मैदान या खली पड़े प्लाट एरिया में भी डाल सकते हैं।
  • वहीँ अगर आपके घर पर मिट्टी के गणपति स्थापित किये इसमें पहले ही कुछ बीज डाल सकते हैं। इसके लिए आप विसर्जन कैसे करें आइये ये भी जान लेते हैं।
  • इसके लिए आपको एक गमला लेना होगा जो बाप्पा के साइज को ध्यान में रखकर ले लें।
  • जैसे ही बाप्पा की मूर्ति पानी में जाएगी धीरे-धीरे वो बीज आपको दिखने लगेंगें।
  • आप इन बीजों को मिट्टी में ही छोड़ दें और थोड़ी और एक्स्ट्रा मिट्टी भी इसमें डाल सकते हैं। साथ ही बेज को पनपने के लिए थोड़ा थोड़ा पानी इसमें डालते जाइये।
  • कुछ समय बाद आपको इसमें एक हरा भरा पौधा नज़र आएगा। 
Tags:    

Similar News