Vastu Tips: गेंहू के आटे में सिर्फ ये मिलाने से चमक उठेगी किस्मत

Vastu Tips For Success: यदि आपको अपने ग्रहों को शांत करना है और चाहते हैं कि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनीं रहे तो आपको आटे से जुड़े इस नुस्खे को फॉलो करना होगा।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-25 05:30 GMT

Vastu Tips For Success (Photo- Social Media)

Vastu Tips For Success: यदि हम आपसे कहें कि आटा आपको सफलता के मार्ग पर ले जा सकता है तो क्या आप मानेंगे, शायद नहीं! लेकिन ये सच है, आटा आपको तेजी से सक्सेस दिला सकता है, जी हां! हम गेंहू के आटे की ही बात कर रहें हैं, जिसकी रोटी बनाई जाती है। यदि आपको अपने ग्रहों को शांत करना है और चाहते हैं कि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनीं रहे तो आपको आटे से जुड़े इस नुस्खे को फॉलो करना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

ग्रहों को कैसे करें मजबूत (Graho Ko Majboot Karne Ka Upay)

मनुष्य के जीवन में ग्रहों का विशेष योगदान होता है, यदि ग्रह मजबूत होते हैं तो व्यक्ति को सफलता मिलने में देरी नहीं लगती, वहीं यदि ग्रह अशांत हुए तो जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं, यदि आप भी अपने ग्रहों को मजबूत करना चाहते हैं और अपनी लाइफ में सफलता और सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना ये उपाय करना होगा, जिससे ग्रह मजबूत होते हैं, आपको रोजान आटा गूंथते समय उसमें कुछ चीजें मिलानी हैं, जिससे सफलता खुद दौड़ी चली आएगी।


सोमवार के दिन

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हर दिन एक प्लानेट के साथ जुड़ा रहता है, ऐसे में सोमवार के दिन आप जब भी रोटी बनाने के लिए आटा गूंथे तो उसमें कुछ बूंदे दूध की मिला लें, ये आपको इमोशनली बैलेंस करता है।

मंगलवार के दिन

मंगलवार का दिन मंगल देव का दिन होता है, इस दिन आटे में थोड़ी सी लाल मिर्च मिला देना चाहिए, इससे आपकी एनर्जी बढ़ती है।

बुधवार के दिन

बुधवार का दिन बुद्ध देव का दिन होता है, इस दिन आटे में आप हरी चीजें जैसे मिर्च, धनिया या कोई भी हरी चीज मिला सकते हैं, इससे लाभ मिलेगा।

गुरुवार के दिन

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का दिन होता है, इस दिन आटा गूंथते समय आपको आटे में केसर, बेसन या हल्दी में से कोई भी एक चीज मिलाकर रोटी बनानी है, जिससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।

शुक्रवार के दिन

शुक्रवार यानी शुक्र ग्रह का दिन, यदि इस दिन आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा घी मिला दें, इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

शनिवार के दिन

शनिवार यानी शनि देव का दिन, इस दिन आपको आटा गूंथते समय आटे में कुछ बूंद सरसों का तेल मिलाना है, इससे आपकी जिंदगी की स्ट्रगल खत्म होगी ।

रविवार का दिन

रविवार के दिन आटा गूंथते समय आटे में एक चुटकी गुड़ मिला दें, इससे आपकी पॉवर बढ़ेगी, आपकी जिंदगी में मिठास आएगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। हफ्ते के सातों दिन ऐसा करने से आप अपनी किस्मत को जगा सकते हैं।

Tags:    

Similar News