Astro Tips For Hair Wash : जानें किस दिन बाल धोना है शुभ, किस दिन धोने से होगा आर्थिक नुकसान

Astro Tips For Hair Wash : हिंदू धर्म में कई तरह के नियम कायदों का उल्लेख दिया गया है जिनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। बाल धोने से संबंधित कई नियम ऐसे हैं जिनका अगर पालन न किया जाए तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

Update: 2023-11-22 09:43 GMT

Astro Tips For Hair Wash 

Astro Tips For Hair Wash : हिंदू धर्म में काफी नियम कायदे हैं और हर व्यक्ति को इनके आधार पर चलने को बोला जाता है। बचपन से ही बच्चों को भी यह सीख दी जाती है कि उन्हें नियम कायदों को मानकर चलना चाहिए। इनमें से एक नियम बाल बढ़ाने का दिया और यह बताया गया है कि कब बाल धोना चाहिए और कब नहीं धोना चाहिए। चलिए आज हम आपको सप्ताह के वह दिन बताते हैं जब बाल धोने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं उन दिनों के बारे में भी जानते हैं जब बाल बिल्कुल भी नहीं धोने चाहिए।

बुधवार

बुधवार के दिन कुंवारी कन्या को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर कुंवारी और अविवाहित कन्याएं बाल धोती हैं तो उन्हें अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुहागिन महिलाओं

सुहागिन महिलाओं को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल नहीं धोने चाहिए। इस दिन सुहागिन महिलाएं अगर बाल नहीं धोती हैं तो यह उनके लिए शुभ नहीं होता है। यही कारण है कि इन्हें अपने बाल नहीं धोना चाहिए।

गुरुवार

गुरुवार के दिन महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही बोल नहीं धोने चाहिए। यह दिन बृहस्पति देव का होता है इसलिए इस दिन बाल धोने वाले व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां आती हैं। अगर आप बेहतरीन आर्थिक स्थिति चाहते हैं तो गुरुवार को कभी भी बोल ना धोए।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन बाल धोना सबसे अच्छा माना जाता है और अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इस दिन बाल अवश्य धोना चाहिए। इस दिन बाल धोने के साथ अगर कटवाए भी जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा

इन तीनों ही दिनों पर व्यक्ति को ना अपने बाल धोने चाहिए और ना ही कटवाना चाहिए। इस दिन अक्सर लोग व्रत उपवास करते हैं और बाल धो लेते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। व्रत के एक दिन पहले ही अपने बालों को साफ कर लें। अगर बहुत जरूरी है तो पानी में कच्चा दूध मिलाकर बालों को धो लें। 

Tags:    

Similar News