Haryana Beautiful BJP MLA: ये 5 खूबसूरत महिला बनेंगी बीजेपी की नई विधायक! देखें लिस्ट

Haryana Beautiful BJP MLA: हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट की काउंटिंग जारी है। कुछ ही समय में साफ हो जाएगा कि यहां किसकी सरकार बनेगी।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-08 09:47 IST

Haryana BJP Leader (फोटो साभार- सोशल मीडिया))

Top 5 Haryana Beautiful BJP MLA: हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result) की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाकर तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रहती है या फिर कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। फिलहाल हम आपको भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उन महिला उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके विधायक बनने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही ये सभी कैंडिडेट्स अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

1- रेनू डाबला (BJP Renu Dabla)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रोहतक की कलानौर (एससी) सीट से रेनू डाबला को टिकट दिया था। रेनू रोहतक नगर निगम की पूर्व मेयर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह राजनीति में आने से पहले स्टाफ नर्स थीं। उनका मुकाबला कांग्रेस की शकुंतला खटक के साथ रहा।

2- मंजू हुड्डा (Manju Hooda)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर बीजेपी ने मंजू हुड्डा पर अपना भरोसा जताया है। वह बीजेपी की सबसे ज्यादा चर्चित उम्मीदवार हैं। क्योंकि उनके पति राजेश सरकारी एक गैंगस्टर हैं। जबकि मंजू के पिता प्रदीप यादव डीएसपी रैंक से रिटायर हुए हैं। माना जा रहा है कि मंजू इस सीट से जीत हासिल कर सकती हैं। हालांकि उनका मुकाबला भूपेंद्र सिंह हुड्डा से था और ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री का गढ़ कहा जाता है।

3- सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरियाणा में रतिया सीट से BJP उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने चुनाव लड़ा था। कुछ ही समय में इस सीट पर भी फैसला सामने आ जाएगा। 56 वर्षीय सुनीता 2014 में इनकम टैक्स ऑफिसर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई थीं। वह बीजेपी की पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं।

4- शक्ति रानी शर्मा (Shakti Rani Sharma)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शक्ति रानी शर्मा को कालका सीट से टिकट दिया था। शक्ति रानी हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। शक्ति अंबाला की मेयर भी चुनी जा चुकी हैं। मेयर के तौर पर उन्होंने निरंतर समाजसेवा व जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिस वजह से उनकी काफी सराहना की जाती है।

5- श्रुति चौधरी (Shruti Choudhry)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी तौशाम सीट से उम्मीदवार बनाई गईं। श्रुति कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं। वह जून, 2024 से भाजपा की सदस्य हैं। अब देखना होगा कि श्रुति बीजेपी को जीत दिला पाती हैं या नहीं।

Tags:    

Similar News