सावधान! इस्तेमाल करने से पहले जान लीजिए, एलोवेरा से होने वाले नुकसान

एलोवेरा में कई गुण नजर आने लगते हैं। सेहत के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। एलोवेरा जूस का सेवन फायदा पहुंचाने के साथ नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। इस कड़ी में किस तरह एलोवेरा का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं।

Update: 2020-07-17 16:54 GMT

लखनऊ : एलोवेरा में कई गुण नजर आने लगते हैं। सेहत के लिए एलोवेरा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। एलोवेरा जूस का सेवन फायदा पहुंचाने के साथ नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। इस कड़ी में किस तरह एलोवेरा का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं।

*नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं होती हैं। हार्ट की बीमारी वाले लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।

*गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है।

यह पढ़ें...पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए पत्नी ने किया ऐसा, हो रही है तारीफ

*एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह- सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, परंतु इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

*नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।

 

*इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी (IBS )का मतलब होता है अनियमित मलत्याग। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या पाचन संबंधित समस्याएं हैं उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।

यह पढ़ें...सो रही वृद्धा की तेज धारदार हथियार से निर्मम हत्या, बेटे को इन पर शक

 

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News