High Heels Effects: हाई हील्स की आदत से कहीं सेहत पर पड़ ना जायें खतरनाक झटके

High Heels Effects: हाई हील्स पहनने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

Newstrack :  Preeti Mishra
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-12 11:14 GMT

हाई हील्स (फोटो-सोशल मीडिया) 

High Heels Effects: खूबसूरत दिखने के चक्कर में अगर आप भी पहनती हैं हाई हील्स (high heels) तो ये खबर आपको चौकन्ना करने के लिए जरुरी है। जी हाँ, खूबसूरत दिखने की चाह में कई महिलाएं अकसर लम्बे समय तक हील्स वाले सैंडिल्स या जूतियां पहनती हैं।

डेली यूज़ या ऑफिस में लंबे समय तक हाई हील्स पहनने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। डॉ चारुलता के मुताबिक लंबे समय तक हाई हील्स पहनने का बुरा असर आपकी बॉडी पर पड़ता है। टखनों की समस्या के साथ ये अन्य कई समस्याओं को जन्म देता है।

पीठ और कमर दर्द की समस्या 

लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से आपको पीठ और कमर दर्द की समस्या हो सकती है। हाई हील्स की वजह से हमारी मांसपेशियों में बहुत ज्यादा खिंचाव आ जाता है जिसके कारण एड़ी, घुटनों और कूल्हों पर भी एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है।

इसका रोज़ाना इस्तेमाल सर्वाइकल संबंधी बिमारियों का खतरा बढ़ाने के साथ -साथ स्पाइनल कॉर्ड को भी गहरा नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा पैरों की शेप को भी ये बिगाड़ देता है। यानि पैर सामान्य की तुलना में कुछ टेढ़ा हो जाता है। इतना ही नहीं पैरों के मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण पैर के पंजों में भी दर्द की शिकायत उभर जाती है।

अधिक समय के लिए हाई हील्स वाले सैंडिल्स पहनने से स्पाइनल कॉड पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिस कारण लोगों में घुटने के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है।

इतना ही नहीं डॉक्टर के मुताबिक रोज़ाना हाई हील्स पहनने की आदत हड्डियों को कमज़ोर कर देती हैं जिससे उनके टूटने की सम्भावना कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि इसे पहनने से कूल्हों और कमर की हड्डियों के अलावा पैरों के पंजें की हड्डियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पंजें हमेशा टेढ़ी पोजीशन में रहते हैं। पैरों के पॉश्चर सही नहीं होने के कारण अंततः उनमें दरारें आ जाती हैं। जो उनके टूटने का सबसे बड़ा कारण बनतीं हैं।

इसलिए इस बात पर गौर दीजिये कि खिन फैशन के चक्कर में आकर आप भी तो अपनी सेहत से खिलवाड़ नहीं कर रहीं हैं। 

Tags:    

Similar News