Holi 2022: होली की मस्ती में रखें अपनी आँखों का खास ख्याल, अपनाये ये टिप्स

Holi 2022: विभिन्नता में एकता लाने वाले होली के इस त्यौहार की मस्ती में कोई कमी ना हो इसका ध्यान रखते हुए आज हम आपको बतायेंगे की रंग-गुलाल की मतवाली मस्ती में कैसे आप अपने सुन्दर और बेशकीमती आँखों का ध्यान रखें।

Written By :  Preeti Mishra
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-17 08:52 GMT

होली से पहले कैसे करें स्किन केयर (फोटो-सोशल मीडिया)

Holi 2022: होली के दिन दिल खिल जाते हैं.....रंगों में रंग मिल मिलते हैं.......गीले शिकवे भूल कर दोस्तों दुश्मन भी गले मिल जाते हैं..... जी हाँ, होली आते ही होली के गाने ज़ुबान पर बरबस आ ही जाते हैं। और सच ही तो है होली में सभी लोग एक-दूसरे से पुराने सभी गीले शिकवों को भूल कर गले मिलकर बधाइयाँ देते हैं। यही तो खासियत है इस पर्व की।

विभिन्नता में एकता लाने वाले इस त्यौहार की मस्ती में कोई कमी ना हो इसका ध्यान रखते हुए आज हम आपको बतायेंगे की रंग-गुलाल की मतवाली मस्ती में कैसे आप अपने सुन्दर और बेशकीमती आँखों का ध्यान रखें। आजकल बाजार के रंगों में कितने केमिकल्स मिलाये जा रहें हैं। इसका सही अंदाज़ा तक हमे नहीं हो पाता है।

ये केमिकल्स मिश्रित कलर्स हमारे स्किन के साथ -साथ आँखों के लिए भी बेहद हानिकारक होते हैं। आँख हमारे शरीर का सबसे सेंसटिव अंगों में से एक हैं। इसलिए इसका खास ख्याल और ध्यान रखना भी उतना महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते है

होली में आँखों के प्रोटेक्शन के कुछ जरुरी टिप्स :

- हमेशा इस बात को निश्चित कर लें कि रंग नेचुरल हो। यानि ऐसे रंगों के साथ होली मनाये जिसमें केमिकल्स का प्रयोग ना किया गया हो। अपने साथ-साथ दूसरों के रंगों पर भी ध्यान रखें क्योकि सामने वाला ही रंग आपको लगाएगा। इसलिए नेचुरल कलर से ही होली खेलने के लिए सबको प्रोत्साहित भी करें।

- सनग्लास या चश्मे का प्रयोग भी आँखों में अवांछनीय कण जाने से रोकता है।

- कई बार होली की चुहड़बाज़ी में लोग एक-दूसरे को जबरजस्ती पकड़ कर रंग लगा देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि कई बार ज़ोर जबरदस्ती से किसी की आँखों में चोट या अन्य परेशानी भी हो सकती है।

- अपने रंग लगे हुए हाथों से अपने आँखों को छूने की गलती ना करें।

- होली खेलते टाइम कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। क्योकिं कई बार ऐसा करने से उसपर रंग जमने की भी शिकायत हो जाती है। जो बाद में में आंखों में जलन और इरिटेशन का कारण बनती है।

- होली खेलने के बाद सबसे पहले अपने आँखों को साफ़ पानी से धोएं। ऐसा करने पर सूक्षम कण निकल जाते हैं।

- नहाने के बाद खीरे के टुकड़ों को आँखों के ऊपर रखें ताकि आँखों में हो रही जलन से रहत मिले।

- 1 से 2 घंटे की नींद लेना भी आँखों को रिलैक्स करने का काम करता है।

सावधानी के साथ होली खेलें। अपने और अपनों के साथ प्यार के रंग बांटें और लगायें।

Tags:    

Similar News