Holi 2024: होली पर शराब का नशा उतारने के घरेलु टिप्स, इससे मिलेगा आपको तुरंत आराम

Holi 2024: होली पर अगर आपको भी भांग का नशा हो गया है और लाख कोशिश के बाद भी ये नहीं उतर रहा तो ट्राय करें ये टिप्स।

Update: 2024-03-25 03:15 GMT

Holi 2024 (Image Credit-Social Media)

Holi 2024: रंगों से भरा होली का त्योहार आज पूरे देश में खूब धूम धाम से मनाया जा रहा है लेकिन इस मस्ती भरे त्योहार में कई लोग नशा भी करते हैं। लेकिन जहाँ ये आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता वहीँ अक्सर कई लोग इसके नशे की वजह से कई दिक्कतों का सामना भी करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी ज़्यादा शराब पीने के बाद इसका नशा दिक्कत कर रहा है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आये हैं जिससे आप होली का हैंगओवर उतार सकते हैं।

होली पर शराब का नशा उतारने के घरेलु टिप्स (Get Rid of Bhang Hangover)

होली का खूबसूरत त्योहार भगवान कृष्ण और देवी राधा के शाश्वत प्रेम और मिलन का जश्न मनाता है। होली हिरण्यकश्यप पर भगवान विष्णु की जीत का भी जश्न मनाती है, इस बात पर जोर देते हुए कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीतती है। आज यानि 25 मार्च को पूरा देश रंगों में रंगा हुआ है। उत्तर भारत में होली का विशेष महत्त्व है वहीँ वृन्दावन में फूलवाली होली मनाई जाती है, तो बरसाना और नंदगांव में लठमार होली मनाई जाती है।

होली पर लोग अपने घरों पर तरह तरह के पकवान बनाते हैं वहीँ इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लेने के लिए कई प्रकार के स्नैक्स और पेय तैयार किए जाते हैं। मीठे में गुझिया से लेकर रसमलाई और नमकीन में नमकपारे से लेकर मठरी और सेंव तक सबकुछ होली के स्नैक्स के साथ इस त्योहार को और भी ज़्यादा रंगीन, कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है। वहीँ इस त्योहार पर ठंडाई लोगों को खूब पसंद आती है। जिसे दूध, मसालों और मिठास का स्वादिष्ट मिश्रण माना जाता है। होली का एक मुख्य आकर्षण भांग भी है। अक्सर भांग के पौधे की पत्तियों और फूलों का पीसा हुआ पेस्ट ठंडाई में इसके आनंददायक प्रभाव के लिए मिलाया जाता है। हालाँकि, इसका प्रभाव ख़त्म होने के बाद अगली सुबह इसका हैंगओवर भी आता है। आइये जानते हैं भांग या किसी भी नशे का हैंगओवर अगर हो जाये तो क्या करें।

1. शरीर को हाइड्रेट रखें

होली के दौरान भांग के हैंगओवर से निपटने के लिए आपको हाइड्रेटेड रहना ज़रूरी है क्योंकि हैंगओवर के बाद आपके शरीर को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। तो ऐसे में विषाक्त पदार्थों को निकालने और अपने शरीर को पुनः हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पियें।

2. नारियल पानी है बेस्ट

नारियल पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन खोए हुए पोषक तत्वों की भरपाई करने में मदद कर सकता है।

3. संतुलित आहार लें

कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित भोजन खाने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और मतली को कम करने में मदद मिलेगी।

4. हर्बल चाय पिए

अदरक या पुदीना जैसी हर्बल चाय आराम और पेट की परेशानी से राहत दिलाने में मदद करती है। इससे आपका नशा जल्द उतर जायेगा।

5. आराम करें

किसी शांत, अंधेरी जगह पर आराम करने से भी आपके शरीर को ठीक होने में मदद मिल सकती है।

अगर इन सभी उपचारों के बाद भी आपको आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही आगे से शराब और किसी भी नशीले पदार्थों का सेवन कम या बंद कर दें। 

Tags:    

Similar News