Beauty Tips: अपर लिप के बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कुछ लड़कियों के अपर लिप पर हेयर ग्रोथ होते हैं, जो कि देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं वैक्स, थ्रेड और ब्लीच का सहारा लेती हैं।

Update: 2020-09-13 11:51 GMT
अपर लिप के बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

लखनऊ: खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। खासतौर पर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। मगर कुछ लड़कियों के अपर लिप पर हेयर ग्रोथ होते हैं, जो कि देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं वैक्स, थ्रेड और ब्लीच का सहारा लेती हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई बदनाम युद्ध: संजय राउत ने BJP पर बोला हमला, कहा इनका समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण

लेकिन इन उपायों के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपना कर आप अपने लिप्‍स के इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: दिल्ली में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां, बदमाशों ने एक शख्स को मारी 8 गोली

बेसन-हल्दी

बेसन और हल्दी का इस्तेमाल प्राचीन समय से होता चला आ रहा है। बेसन और हल्दी से रंग भी निखरता है। इसके अलावा इससे चेहरे के अनचाहे बाल भी दूर होते हैं। बेसन में हल्‍दी और थोड़ा सा दूध डालकर पेस्‍ट बना लें। फिर इसे अपर लिप्स पर लगा लें। इसके सूखने पर इसे धीरे धीरे रगड़ कर साफ कर दें। इससे इन अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: लड़की के साथ मनचले कर रहा था गंदा काम, पिता ने बाइक चलाकर पकड़ा, आगे हुआ ये

अंडे का सफेद भाग

अंडे का सफेद भाग भी अनचाहे बाल हटाने में काफी कारगर है। इसके लिए अंडे का सफ़ेद भाग लें और इसमें मकई का आटा और चीनी मिला कर पेस्ट बना लें। फिर इसको अपर लिप पर लगाएं। इसे सूखने तक लगा रहने दें। फिर हल्‍के हाथ से साफ कर लें।

नींबू और चीनी

इसके लिए एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ओवन में रख दें। जब चीनी पिघल जाए तो इस मिश्रण को बाहर निकाल लें और प्अपर लिप पर लगाएं।

ये भी पढ़ें: 60 चीनी सैनिक मारे गए: चीन लगातार हो रहा खत्म, अमेरिका ने किया खुलासा

दही और शहद

अपर लिप्‍स के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए दही और शहद का पेस्ट लगाएं। इसके लिए शहद, दही और एक चुटकी हल्‍दी डाल कर पेस्‍ट तैयार करें। इसे भी सूखने तक लगाए रखें फिर इसे हल्‍के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें। इस पैक को आप सप्ताह में एक या दो बार जरूर लगाएं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटकः सदस्यता अभियान के लिए बैठक में भिड़े AIDMK समर्थक, चली कुर्सियां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News