Home Vastu Tips: घर पर सुख शांति के लिए इन जगहों पर रखें मोर पंख, बढ़ेगा धन वैभव

Home Vastu Tips in Hindi: घर पर अगर आप सुख शांति और धन वैभव चाहते हैं तो मोर पंख को इन खास स्थानों पर रखें।

Update: 2024-09-06 03:00 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: अगर आप अपने घर पर इन तीन जगहों पर मोर पंख रखते हैं तो आपके घर में खुशहाली और सुख समृद्धि का माहौल बना रहता है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे खुशहाली आती है और परिवार के सभी सदस्यों को सफलता मिलने लगती है। ऐसे में आप इन्हे कहाँ रखें और कैसे रखें ये भी काफी महत्वपूर्ण है। आइये विस्तार से जानते हैं मोर पंख को घर के किस कोने में रखना शुभ माना जाता है।

हिन्दू धर्म में मोर पंख का काफी महत्व होता है ऐसे में अगर इसे आप किसी ख़ास जगह पर रख देते हैं तो इसका महत्त्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। आइये जानते हैं किन ख़ास जगहों पर मोर पंख रखने से घर में खुशाहाली आती है और घर के सदस्यों की भी तरक्की होने लगती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजाघर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे घरों में खुशहाली रहती है और धन की भी कोई कमी नहीं होने पाती है। कहते हैं कि मोर पंख को अगर पूजा घर में रख दिया जाये तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर के सदस्यों को भी हर क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है। वास्तु कहता है कि अगर मोर पंख को पूजा घर में लक्ष्मी माँ की मूर्ति के पीछे लगाया जाये तो इससे धन की कभी हानि नहीं होती है।

वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर की तिजोरी में रखना बेहद शुभ होता है। या आप इसे घर की अलमारी में भी रख सकते हैं। इसे काफी शुभ माना जाता है। घर की अलमारी या तिजोरी या फिर आप जहाँ भी अपना धन रखते हैं वहां मोर पंख रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर की धन दौलत में बढ़ोत्तरी होती है।

घर में सकारात्मकता बढे इसके लिए भी घर में मोर पंख रखा जा सकता है। इसके लिए आप घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है।  

Tags:    

Similar News