ऐसे सेक्स ड्राइव बढ़ाएं! पिएं इस फ्रूट का जूस, होगा जबरदस्त असर

अगर हम दिन की शुरुआत करते हैं, तो सबसे पहले या तो योग, वर्काउट या कुछ लोगों की तरह मेडिटेशन करते हैं। ताकि हमारा दिन अच्छा जाए।

Update: 2019-11-24 10:43 GMT

लखनऊ: अगर हम दिन की शुरुआत करते हैं, तो सबसे पहले या तो योग, वर्काउट या कुछ लोगों की तरह मेडिटेशन करते हैं। ताकि हमारा दिन अच्छा जाए। फिर इन सबसे बाद हम अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए। ब्रेकफास्ट में हमें फ्रूट्स या ग्लास भर के जूस दिन की बेहतरीन शुरुआत दे सकता है। इसलिए जूस तो जरुर पिएं आप। शायद आपको नहीं पता जूस आपकी सेक्स लाइफ में काफी हेल्प करता है। नहीं पता तो हम आपको बताते हैं।

ये भी देखें:PM Modi Mann Ki Baat : जानिए 59वीं बार देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कहा

सेक्शुअल ड्राइव बढ़ा सकता है अनार का जूस

एक ग्लास अनार का जूस आपकी सेक्शुअल ड्राइव बढ़ा सकता है। जी हां ये सच है और कुछ स्टडीज की मानें तो अनार का जूस पीने वालों की ओवरऑल हेल्थ और लिबिडो में सुधार देखा गया।

पहले के टाइम में इसे नैचर ऐफ्रोडिसिऐक (प्राकृतिक रूप से सेक्स ड्राइव बढ़ाने वाला) के रूप में यूज़ किया जाता था। एक ग्लास अनार का जूस न सिर्फ आपकी सेक्स करने की इच्छा बढ़ाता है बल्कि आपका दिमाग भी रिफ्रेश रखता है।

अनार में ऐंटीऑक्सिडेंट्स, पॉलिफिनॉल्स, विटमिन सी होते हैं साथ ही इसमें ऐंटी-इनफ्लेमेटरी और ऐंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। सारे हेल्थ बेनिफिट्स के अलावा इसे सुपरफूड भी माना जाता है।

एडिनबर्ग की क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों ने इस जूस को डेली पिया उनमें टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ा पाया गया। यह स्टडी 58 लोगों पर किया गया इसमें दोनों जेंडर के लोग थे, इनकी उम्र 21 से 64 साल थी।

ये भी देखें:सिर्फ 27 रुपये में सरकार 10 लाख कमाने का दे रही ऑफ़र, जल्दी करें मौका छूट न जाए

अगर इसे रोजाना पिया जाए तो पुरुषों की आवाज अच्छी होती है साथ ही फेशल हेयर की ग्रोथ भी बढ़ती है। वहीं महिलाओं में सेक्स ड्राइव बढ़ने के अलावा इससे हड्डियां और मसल्स मजबूत होती हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो डॉक्टर से पूछकर ही अनार का जूस पिएं।

Tags:    

Similar News