Independence Day 2024: देश की आज़ादी का जश्न मनाएं ख़ास अंदाज़ में, इन संदेशों के साथ करें स्वतंत्रता के दिन को याद

Independence Day Wishes 2024:15 अगस्त सन 1947 को हमारा देश भारत आज़ाद हुआ था। लेकिन ये आज़ादी की लड़ाई इतनी आसान नहीं थी। आइये इस दिन को ख़ास अंदाज़ में मनाएं और अपने प्रियजनों को भेजें ये सन्देश।

Update: 2024-08-01 15:39 GMT

Independence Day Wishes 2024 (Image Credit-Social Media)

Independence Day Wishes 2024: हमारा देश 15 अगस्त सन 1947 आज़ाद हुआ था। देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना पूरा जीवन देश की आज़ादी के लिए कुर्बान कर दिया था। ये दिन होता है उन्हीं महान लोगों को श्रद्धांजलि देने का। वहीँ आप इस दिन की शुभकामनाएं भी एक दूसरे को दे सकते हैं। यहाँ हम आपके लिए कुछ स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश लेकर आये हैं।

स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश (Independence Day Wishes 2024)

भारत के उन वीरो को सलाम,

जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।

अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,

लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

झुककर करो उनको सलाम

जिनके हिस्से में आया ये मुकाम

खुशनसीब हैं वो लोग

जिनका खून आया देश के काम।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

न हिंदू हैं, न मुस्लिम

हम तो हैं भारतवासी।

बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,

अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दे सलामी इस तिरंगे को

जिससे तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका

जब तक दिन में जान हैं..!!

जय हिंद

ये बात हवाओं को बताए रखना

रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना

लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है

Independence Day 2024

कुछ नशा तिरंगे की आन का है

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

कांटों में भी फूल खिलाएं

इस धरती को स्वर्ग बनाएं

आओ, सब को गले लगाएं

हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!

Tags:    

Similar News