Jaya Kishori Motivation: कथावाचक जया किशोरी ने बताया सुकून पाने का रास्ता, कहा ये करने से ज़िन्दगी में हमेशा रहोगे खुश

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: आज हम आपके लिए जया किशोरी जी की कही गयी कुछ प्रेरणादायक बातों को लेकर आये हैं जिनका अनुसरण करके लोग सफलता की सीढ़ियों पर आसानी से चढ़ते हैं।

Update: 2023-09-30 02:22 GMT

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori Motivational Quotes in Hindi: कथावाचक जया किशोरी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं वो अपने विचारों को लेकर और अपने अंदाज़ के लिए हर आयु वर्ग द्वारा पसंद की जातीं हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियो हमेशा ट्रेंडिंग रहते हैं और साथ ही उनके फॉलोवर्स की लिस्ट भी काफी लम्बी चौड़ी है। आज हम आपके लिए जया किशोरी जी की कही गयी कुछ प्रेरणादायक बातों को लेकर आये हैं जिनका अनुसरण करके लोग सफलता की सीढ़ियों पर आसानी से चढ़ते हैं और जीवन में वो आगे भी बढ़ते हैं। आइये जानते हैं कथावाचक जया किशोरी द्वारा कही कुछ बातें।

जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स 

  • मुसीबतो से भागना, नयी मुसीबतो की निमंत्रण देने के समान है।
  • जीवन का हर एक दिन हमारे लिए एक नया जन्म है।
  • महान कार्य छोटे–छोटे कार्यो से बने होते है।
  • किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा, मै कहती हूँ, माँ बाप की सेवा करो धरती ही स्वर्ग बन जायेगी।
  • जिस दिन आप बुरे विचारो के ऊपर अच्छे विचारो को रख देंगे, उस दिन आपका जीवन और भी बेहतरीन हो जायेगा।
  • आत्मविश्वास सबसे अच्छा पहनावा है।
  • सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है, और असफलता हमे दुनिया का परिचय कराती है।
  • इंसान कहता है पैसा आये तो मै कुछ करके दिखाऊं, और पैसा कहता है – कुछ कर के दिखा तो मै आऊँ।
  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है।
  • अगर जिन्दगी मे सूकून चाहते हो तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दो।
  • वे क्या सोचेंगे, वो क्या सोचेंग, दुनिया क्या सोचेंगी, उससे ऊपर उठ कर कुछ सोच, जिन्दगी सूकून का दूसरा नाम हो जायेगा।
  • जो दान बिना सत्कार के, कुपात्र को दिया जाता है, वह तमस दान कहलाता है।
  • घड़ी को मत देखो।
  • ज्ञान शक्ति है, जानकारी स्वतंत्रता।
  • अपने शब्दो को नम्र और मीठा रखें।
  • अपनी सोच को बेहतर कैसे बनाया जाये ये सीखने से बेहतर कुछ नही है।
  • आप नकारात्मक सोच से कभी सकारात्मक जीवन नही जी सकते।
  • आपका समय सीमित है, इसलिए किसी और के लिए जी कर इसे व्यर्थ न करो।
  • मैदान मे हारा हुआ इंसान, फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी जीत नही सकता।
Tags:    

Similar News