Karisma Kapoor House: बेहद क्लासी और मॉर्डन है करिश्मा कपूर का घर, तस्वीरें देख आंखें खुली रह जाएंगी

Karisma Kapoor Mumbai House: करिश्मा कपूर की ही तरह उनका घर भी बेहद मॉर्डन और क्लासी है। आइए देखें घर की इनसाइड तस्वीरें।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-30 08:04 IST

Karisma Kapoor House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karisma Kapoor House Photos: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें देखकर शायद ही कोई ये कह पाए कि वह 50 साल की हैं। आज भी करिश्मा अपनी खूबसूरती से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। वह एक आलीशान जिंदगी जीती हैं। आज हम आपको उनके लग्जरी घर (Karisma Kapoor Luxury House) की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो मॉर्डन के साथ ही क्लासी भी है। इस घर की कीमत करोड़ों में है। चलिए देखते हैं कैसा दिखता है करिश्मा कपूर का घर।

कहां रहती हैं करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Mumbai House Address)

बता दें करिश्मा कपूर अपने एक्स पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से तलाक के बाद अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के खार इलाके में स्थित रोज क्वीन नाम की बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस अक्सर तस्वीरों के जरिए अपने घर की झलक शेयर करती रहती हैं।

करिश्मा कपूर का आलीशान घर फोटोज (Karisma Kapoor Luxury House Photos)

जिस तरह करिश्मा कपूर बेहद स्टाइलिश हैं। उसी तरह उनका घर भी बेहद स्टाइलिश तरीके से सजाया गया है। अंदर से उनका घर बेहद क्लासी और मॉर्डन लगता है। अपने आशियाने को सजाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने घर की छोटी-छोटी चीजों का बेहद ध्यान रखा है।

उनके घर की दीवारों को सजाने के लिए ज्यादातर लाइट कलर के पेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में आई शूदिंग लगता है।

इसके अलावा घर में बड़ी-बड़ी खिड़की और दरवाजे हैं, जिनसे घर को लग्जरी टच तो मिलता ही है। साथ ही इसके जरिए भरपूर रोशनी घर में आती है।

घर को मॉर्डन और एस्थेटिक बनाने के लिए खूबसूरत पेटिंग्स और फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है।

साथ ही उनके घर में काफी वुडेन वर्क भी हुआ है।

करिश्मा कपूर के घर में एक बड़ा सा बालकनी एरिया है। जहां से शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। एक्ट्रेस अक्सर यहां टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं।

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने अपने पूरे घर में कई प्लांट्स भी लगाए हैं, जो उस एरिया में खूबसूरती एड करने का काम करते हैं।

Tags:    

Similar News