Karwa Chauth 2024 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाया जाता है, जान लें टाइम भी

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले सुहागिन महिलाएं सरगी खाती हैं। इससे पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के लिए एनर्जी मिलती है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-08 20:21 IST

Karwa Chauth Sargi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat) पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक होता है, जो हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस साल यह पावन पर्व 20 अक्टूबर, रविवार (Karwa Chauth 2024 Date) को मनाया जाएगा। करवा चौथ में जिस तरह निर्जला व्रत और पूजा की परंपरा है। उसी तरह सरगी (Karwa Chauth Sargi) का भी महत्व है। चलिए जानते हैं कि सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए (Sargi Mein Kya Khana Chahiye) और इसकी टाइमिंग (Sargi Timing) क्या होती है।

कितने बजे खानी चाहिए सरगी (Karwa Chauth 2024 Sargi Timing)

सरगी करवा चौथ की परंपरा का अहम हिस्सा है। व्रती महिलाएं सुबह भोर में सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं। इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। सरगी खाने से महिलाओं में व्रत के लिए ऊर्जा बनी रहती है। टाइमिंग की बात करें तो सरगी हमेशा करवा चौथ के दिन सुबह 4 से 5 बजे के बीच खा लेनी चाहिए। बता दें सरगी सास अपनी बहू को खाने के लिए देती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए (Karwa Chauth Sargi Food List In Hindi)

सरगी में फल, दूध, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और हल्की चीजों का सेवन किया जाता है। ये सभी चीजें दिन भर व्रत रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती हैं। हालांकि इसमें लहसुन और प्याज से बनी चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा तेल और मसाले वाली चीजें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

क्यों रखा जाता है करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat Kyun Rakha Jata Hai)

करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Ka Vrat) रखने की यह परंपरा आदि अनादि काल से चली आ रही है। मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है और सारे संकट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही दांपत्य जिंदगी और परिवार में खुशहाली आती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करने के बाद पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

Tags:    

Similar News