Raja Bhaiya Daughters: कोई घुड़सवारी तो कोई शूटिंग में चैंपियन, मिलिए राजा भैया की राजकुमारियों से

Raja Bhaiya Daughters: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बेटियां काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं। आज हम आपको उनकी दोनों बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-28 10:39 IST

Raja Bhaiya Daughters (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raja Bhaiya Daughters: जब बात उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Politics) की हो तो उसमें रघुराज प्रताप सिंह (MLA Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया का जिक्र होना तो तय है। वह राज्य के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक (Kunda MLA) हैं। जो जनता के बीच राजा भैया (Raja Bhaiya) नाम से फेमस हैं। रघुराज अपने ऐशो-आराम और पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुंडा विधायक की तरह उनके बच्चे (Raghuraj Pratap Singh Kids) सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज हम आपको उनकी बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घुड़सवारी और शूटिंग चैंपियन हैं। तो चलिए जानते हैं राजा भैया की राजकुमारियों के बारे में।

राजा भैया के कितने बच्चे हैं (Raja Bhaiya Children)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें MLA रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के भदरी राजघराने के राजकुमार हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) अवध के भूतपूर्व भदरी रियासत के राजा हैं। उनकी मां का नाम मंजुल राजे (Manjul Raje) है। राजा भैया ने 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी कुमारी (Bhanvi Kumari) से शादी की थी। राजा भैया और भानवी कुमारी के चार बच्चे हैं, दो बेटियां और दो जुड़वा बेटे। बेटों का नाम शिवराज और बृजराज है। जबकि बेटियों का नाम राघवी और बृजेश्वरी रखा है।

क्या करती हैं राजा भैया की बेटियां (Raja Bhaiya Ki Betiyan Profession)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रघुराज प्रताप सिंह की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह (Raghavi Kumari Singh) की बात करें तो वह शूटिंग में चैंपियन हैं। उन्होंने साल 2018 में डबल ट्रैप की जूनियर महिला वर्ग में अचूक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। राघवी को ये हुनर उनके पिता और दादा जी से मिला है। राजा भैया और उनके पिता दोनों ही हथियारों के शौकीन हैं। इसके अलावा उनकी मां भानवी को भी हथियारों का बेहद शौक है।

विधायक की छोटी बेटी बृजेश्वरी भी काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं। बृजेश्वरी (Brijeshwari Singh) घुड़सवारी में चैंपियन है। वह कई प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहती हैं। बृजेशवरी को ये टैलेंट विरासत में मिला है। उनके पिता रघुराज प्रताप सिंह को घुड़सवारी का भी शौक है। वहीं, उनके दोनों बेटे पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News