Lip Care Tips: ठंड में फटे होंठों से हैं परेशान तो इन उपायों से होठ बनेंगे मुलायम

Lip Care Tips in Winter: सर्दियों में होंठ का फटना आम बात है। सर्दी के शुरुआत में चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण अक्सर होंठ फट जाते हैं। जिसके कारण होंठ डार्क भी दिखने लगते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-11 14:36 GMT

Lip Care Tips in Winter: सर्दियों में होंठ का फटना आम बात है। सर्दी के शुरुआत में चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण अक्सर होंठ फट जाते हैं। जिसके कारण होंठ डार्क भी दिखने लगते हैं। कभी कभी इसके कारण दर्द और खून भी आने लगता है। बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट ऐसे मिलते हैं जो फटे होंठों को मुलायम करने ने मदद करते हैं। हालांकि आप चाहें तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च किए बिना ही सर्दियों में होंठ को मुलायम बना सकते हैं। तो आइए कहते हैं फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए कुछ उपाय: 


फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए घरेलू नुस्खों (Home Remedies For Dry and Chapped Lips)

शहद (Honey)

अगर आप फटे होंठ से परेशान हैं तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, शहद होंठो के लिए बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है, जिससे होंठ फटने की समस्या कम हो जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और बैक्टीरिया रोधी गुण होते हैं जो सूखे और फटे होठों से राहत दिलाने में मदद करते हैं और होठों में इन्फेक्शन का खतरा भी कम करते हैं। यह होठों की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।

हल्दी (Turmeric)

अगर आपके होंठ सर्दियों के मौसम में बहुत फटते हैं और उनमें से खून आने लगा है, तो 2 चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर होठों पर लगाएं। इसे रोज रात को सोने से पहले ऐसा करें। अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे और भी जल्दी आराम मिलेगा।

चुकंदर का रस (Beetroot Juice)

चुकंदर शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे होठों पर लगाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप चुकंदर को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसे 15 मिनट के लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने से होंठ गुलाबी तो होंगे ही साथ ही होंठ फटने की परेशानी से निजात मिलेगी।

नारियल का तेल (Coconut Oil)

नारियल का तेल शरीर के लिए बेहद असरदार है। साथ ही इससे फटे होंठ ठीक हो जाएंगे। इसके लिए आप 2 बूंद नारियल के तेल को होंठों पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें और फिर इसे धो लें। इससे होंठ नहीं फटेंगे और मुलायम हो जाएंगे। 

Tags:    

Similar News