Makeup Tips: ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप ब्रश, फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए क्या है बेस्ट Option

Makeup Tips: दरअसल मेकअप करना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता है। सोशल मीडिया से लेकर मार्केट तक में मेकअप के लिए कई तरह के ब्रांड्स उपलब्ध हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-10-29 05:24 GMT

Makeup Tips (Image: Social Media)

Makeup Tips: दरअसल मेकअप करना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता है। सोशल मीडिया से लेकर मार्केट तक में मेकअप के लिए कई तरह के ब्रांड्स उपलब्ध हैं। बता दे हर मेकअप को करने के लिए पर्टिकुलर ब्रश बना हुआ है जिसके इस्तेमाल से आप अपने मेकअप को और ही खूबसूरत तरीके से कर सकती हैं और आप अच्छी दिखती हैं। 

दरअसल कई बार फाउंडेशन ब्लेंड करने के दौरान महिलाएं इस कन्फ्यूजन में रहती हैं कि कौन सा ब्रश सही होगा क्योंकि अगर फाउंडेशन को अच्छे से चेहरे पर ब्लेंड ना किया जाए तो यह बाद में भद्दा नजर आने लगते हैं। इसलिए फाउंडेशन को ब्लेंड करना जरूरी है। कुछ लोग फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करते हैं या ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं को यह कन्फ्यूजन रहता है कि मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर (beauty blender vs makeup brush to apply foundation) में से फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए क्या बेस्ट ऑप्शन होगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं फाउंडेशन ब्लेंड करने के लिए मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर में से किसे इस्तेमाल करना चाहिए: 

दरअसल फाउंडेशन मेकअप का एक बेसिक स्टेप होता है और लगभग सभी महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। बता दे ब्यूटी ब्लेंडर गैर-लेटेक्स पॉलीयूरेथेन सोफ्ट मटेरियल होता है जो बेहद मुलायम होता है। वहीं जानकारी के लिए बता दे कि मेकअप ब्रश रियल हेयर से बनाया गया होता है। वैसे तो मार्केट में आपको असली, नकली और मिक्स बालों वाले कई तरह के मेकअप ब्रश बेहद आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन फाउंडेशन को ब्लेंड करने के लिए आपको केवल स्टिपलिंग ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि जहां मेकअप ब्रश केवल फाउंडेशन को लगाने का काम करता है, वहीं ब्यूटी ब्लेंडर चेहरे के कोने-कोने में आसानी से फाउंडेशन को ब्लेंड करता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रश के मुकाबले ब्लेंडर बेहद सॉफ्ट होता है और फाउंडेशन को सही तरीके से और आसानी से ब्लेंड करने में मदद करता है। 

वहीं बात अगर फाउंडेशन की करें तो ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करता है ताकि फाउंडेशन की लाइन्स न दिखाई दें और चेहरा खूबसूरत भी नजर आए। वहीं मेकअप ब्रश से अगर सही तरीके से फाउंडेशन ब्लेंड नहीं किया गया तो ये मेकअप प्रोडक्ट की हार्श लाइन्स आपके चेहरे पर छोड़ जाएगा, जिसके कारण आपका चेहरा खूबसूरत दिखने की जगह बेहद भद्दा दिखाई देने लगेगा। इसलिए ध्यान रखें कि ब्यूटी ब्लेंडर की कवरेज मीडियम रहती है, तो वहीं ब्रश की कवरेज फुल होती है।

अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन को ब्लेंड कर रहें तो सबसे पहले आपको ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छे पानी से अच्छी तरह भिगोना होता है और फिर हल्के हाथों से निचोड़ कर इस्तेमाल करना होता है। वहीं आप चाहें तो मेकअप ब्रश को डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दे इसलिए मेकअप ब्रश के मुकाबले ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन को ब्लेंड करने में ज्यादा समय लेता है और सही तरीके से फाउंडेशन को स्किन के अंदर तक पहुंचाता है। 


Tags:    

Similar News