Manokamna Purti Ke Upay : हर मनोकामना को पूरा करेगा ये चमत्कारी उपाय, व्यापार से लेकर धन सब कुछ होगा हासिल

Manokamna Purti Ke Upay : हर व्यक्ति अपने जीवन में धन संपत्ति ऐश्वर्य सुख सुविधा सब कुछ प्राप्त करना चाहता है। हालांकि, कई बार बाधाएं सफलता प्राप्ति में अड़चन बन जाती है। लेकिन कुछ आसान उपायों के जरिए इन बाधाओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Update: 2023-11-29 10:19 GMT

Manokamna Purti Ke Upay

Manokamna Purti Ke Upay : हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करना चाहता है। वो ये चाहता है कि कार्यक्षेत्र हो या फिर व्यापार उसे हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल हो और वह अपने सभी सपनों को पूरा कर पाए। हालांकि, कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को वैसी सफलता हासिल नहीं हो पाती है जैसी वह चाहता है। इस सब के पीछे व्यक्ति की कुंडली में बैठे ग्रह नक्षत्र की स्थिति का हाथ होता है।

प्रभावित करते हैं ग्रह नक्षत्र

ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और नौ ग्रह है जो इन राशियों से जुड़े हुए हैं। समय समय पर इन ग्रहों की दिशा में आने वाला परिवर्तन राशि पर प्रभाव डालने का काम करता है।जिस तरह से ग्रह परिवर्तित होते हैं वैसे ही व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन होता है। ग्रहों के परिवर्तन के हिसाब से कई बार व्यक्ति के जीवन में बदलाव आते हैं, जो उसे कई तरह की परेशानियों में डाल देते हैं। आज हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताते हैं जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा और देखते ही देखते सारी परेशानी को दूर कर देगा।

करें फिटकरी का उपाय

हर व्यक्ति की बहुत सारी इच्छाएं होती है। वो चाहते हैं कि उनका मकान, नौकरी, पैसा, शादी व्यापार सब कुछ अच्छा होना चाहिए। व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है उसकी किसी भी मनोकामना का पूरा होना संभव नहीं हो पाता। फिटकरी एक ऐसी चीज है जिसमें नकारात्मक गुणों को दूर करने के तत्व मौजूद होते हैं और यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ला सकती है।

ऐसे करें उपाय

सूर्यास्त के बाद आपके घर के बाहर सरसों के तेल का दीपक जलाना है। इसके बाद अपने दाएं हाथ में फिटकरी का एक टुकड़ा लें। आपके मन में जो इच्छा है उसे 21 बार दोहराएं। फिर से कागज या फिर लकड़ी की मदद से एक बर्तन में रखकर जला दें। इसकी बची हुई राख को किसी भी पेड़ के नीचे डाल दें या फिर बहते हुए पानी में बहा दें। इस उपाय को शुरू करने के बाद 21 दिनों तक लगातार करते रहें। देखते ही देखते आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।

Tags:    

Similar News