बीवी से नहीं मिल रहा भरपूर प्यार, तो आप नहीं अपना रहे ये टिप्स

कभी-कभी लोग अपने घर को लेकर चिंतित हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जानते हैं कि घर के देवता वास्तु होते हैं। ऐसे में यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण या घर की व्यवस्था न हो तो उसका बुरा प्रभाव भी देखने को मिलता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वैवाहिक जीवन में वास्तु का क्या प्रभाव होता है।

Update: 2019-08-01 05:12 GMT

लखनऊ: कभी-कभी लोग अपने घर को लेकर चिंतित हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जानते हैं कि घर के देवता वास्तु होते हैं। ऐसे में यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण या घर की व्यवस्था न हो तो उसका बुरा प्रभाव भी देखने को मिलता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वैवाहिक जीवन में वास्तु का क्या प्रभाव होता है।

अगर आप वास्तु को मानते हैं तो आपको बता दें कि शादी के बाद पति-पत्नी के सोने के तरीके पर भी उनका खुशहाल जीवन निर्भर करता है। इस तरह कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपके और पार्टनर के बीच रोमांस का रिश्ता और गहरा सकता है।

कपल्स को वास्तु से जुड़ी किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

– बेडरूम हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपकी आंखों को सुकून मिलेगा बल्कि आपके और पार्टनर के बीच रोमांस भी बढ़ेगा।

– बेडरूम हमेशा साउथ-वेस्ट या फिर साउथ साइड होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे कपल्स के बीच नजदीकी बढ़ती है।

– वास्तु के अनुसार कपल्स का बेड हमेशा लकड़ी का होना चाहिए।

– बेडरूम में ताजे फूल रखना भी वास्तु का एक नियम है। इससे कपल्स रिलैक्स फील करेंगे। ध्यान रहे फूल रोजाना बदलते रहने चाहिए।

– साउथ की ओर सिर कर के सोना कपल्स के सेक्सुअल लाइफ को खुशहाल बनाने में मदद करता है। साथ ही रिश्ते में मजबूती आती है।

– बेडरूम में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। साथ ही आपका पार्टनर भी आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

यदि आप वास्तु को मानते हैं और शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहते हैं और उसे लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आप इन नियमों का पालन जरूर करें। इससे आपकी लव-लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा और समय के साथ-साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

Tags:    

Similar News