Jyotiraditya Sindhiya की पत्नी कौन हैं, सबसे खूबसूरत राजकुमारियों की लिस्ट में है इनका नाम

Jyotiraditya Scindia Ki Patni: ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी का नाम प्रियदर्शनी राजे सिंधिया है। दोनों ने साल 1994 में शाही अंदाज में शादी की थी।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-27 12:03 IST

Jyotiraditya Sindhiya पत्नी के साथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Jyotiraditya Scindia Wife Priyadarshini Raje Scindia Kon Hai: ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भारतीय राजनीति का एक जाना माना चेहरा हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए हैं और केंद्र की मोदी सरकार में संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (Central Minister) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सिंधिया मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया (Jiwajirao Scindia) के पोते हैं। ज्योतिरादित्य ने पूरे राजशाही ठाठ-बाट के साथ प्रियदर्शनी राजे सिंधिया से शादी रचाई थी। प्रियदर्शनी भी रॉयल फैमिली (Royal Family) से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी के बारे में जानकारी (Jyotiraditya Scindia Ki Patni Ke Bare Mein Jankari)।

कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी (Jyotiraditya Scindia Wife Name Details In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की पत्नी का नाम प्रियदर्शनी राजे सिंधिया (Priyadarshini Raje Scindia) है। दोनों की साल 1994 में 12 दिसंबर को शाही शादी हुई थी। प्रियदर्शनी भी एक राजपरिवार से आती हैं। वह गुजरात के बड़ौदा के गायकवाड़ मराठा राजघराने की राजकुमारी हैं। उनके पिता कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ बड़ौदा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं। वहीं, उनकी मां नेपाल से ताल्लुक रखती थीं।

प्रियदर्शनी देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में गिनी जाती हैं। उन्हें साल 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में जगह दी गई थी। इसके अलावा 2008 में वह बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके बेटे का नाम महानआर्यमान (Mahanaryaman Scindia) है और बेटी का नाम अनन्या राजे सिंधिया (Ananya Raje Scindia) है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया लव स्टोरी (Jyotiraditya Scindia And Priyadarshini Raje Love Story In Hindi) 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियदर्शनी राजे से ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली मुलाकात शादी से तीन साल पहले 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी और पहली ही नजर में सिंधिया को उनसे प्यार हो गया था। तब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और प्रियदर्शनी मुंबई से ग्रेजुएशन कर रही थीं। सिंधिया ने एक इंटरव्यू में इस मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा था कि मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शनी मेरे लिए ही बनी हैं। वही एक हैं, जिससे मैं शादी करना चाहूंगा। सिंधिया ने जैसा सोचा था, नियति ने उनकी किस्मत में वैसा ही लिखा भी। इस मुलाकात के तीन साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Tags:    

Similar News