Raja Bhaiya Wife: राजघराने से ताल्लुक रखती हैं राजा भैया की पत्नी, संपत्ति में पति से भी आगे, जानें डिटेल्स

Raghuraj Pratap Singh Wife: साल 1995 में राजा भैया ने भानवी कुमारी से धूमधाम से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। दो बेटी और दो बेटे।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-17 15:39 IST

Raja Bhaiya Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raghuraj Pratap Singh Wife: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह (MLA Raghuraj Pratap Singh) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह जनता के बीच राजा भैया (Raja Bhaiya) के नाम से जाने जाते हैं। कुंडा विधायक अपने राजनीतिक मामलों के साथ-साथ पारिवारिक वजहों से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। 30 साल से पॉलिटिक्स में एक्टिव राजा भैया खुद तो एक राजघराने से ताल्लुक रखते ही हैं। उनकी पत्नी भानवी सिंह भी यूपी के एक राजघराने परिवार से आती हैं। आइए जानते हैं रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी और उनके ससुराल के बारे में।

रघुराज प्रताप सिंह के परिवार में है कौन-कौन (Raghuraj Pratap Singh Family Tree)

MLA रघुराज प्रताप सिंह का जन्म 31 अक्टूबर 1969 को कोलकाता में हुआ था। बाहुबली के रूप में अपनी पहचान रखने वाले राजा भैया प्रतापगढ़ जिले के भदरी राजघराने के राजकुमार हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) रियासत के राजा हैं। उनकी माता का नाम मंजुल राजे (Manjul Raje) है, जो समथर राज्य के अंतिम शासक महाराजा राधा चरण सिंह की बेटी और छह बार के विधायक रणजीत सिंह जूदेव की बहन हैं। वहीं, रघुराज के दादा बजरंग बहादुर सिंह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। साल 1995 में राजा भैया ने भानवी कुमारी से धूमधाम से शादी की थी। जिनके साथ उनके चार बच्चे हैं, दो बेटियां और दो बेटे। बेटों का नाम शिवराज और बृजराज है, जो कि जुड़वा हैं। वहीं, बेटियों का नाम राघवी और बृजेश्वरी है।

कौन हैं राजा भैया की पत्नी (Raja Bhaiya Wife Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रघुराज प्रताप सिंह की शादी 1995 में भानवी सिंह (Bhanvi Kumari) के साथ हुई थी। शादी के समय राजा भैया 25 साल और भानवी 20 साल की थीं। भानवी बस्ती राजघराने की राजकुमारी हैं। वह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को बस्ती में ही हुआ है और पढ़ाई भी उन्होंने बस्ती और लखनऊ से पूरी की है।

राजा भैया पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं तो वहीं भानवी कारोबार करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास कुंडा विधायक से ज्यादा संपत्ति है। वह करीब 7.2 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। भानवी को आभूषणों और हथियारों का भी बेहद शौक है। उनके पास कई किलो सोना-चांदी के आभूण और सिक्के मौजूद हैं। साथ ही पिस्टल, रायफल और बंदूक जैसे हथियार भी वह अपने पास रखती हैं।

तलाक तक पहुंचा रिश्ता (Raghuraj Pratap Singh And Bhanvi Kumari Divorce)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें भदरी राजघराने के राजकुमार राजा भैया और बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के रिश्ते में कुछ सालों बाद ही खटास आनी शुरू हो गई थी। एक समय ऐसा भी था, जब भानवी, रघुराज से अलग होकर दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। इसके बाद 2023 में खबरें सामने आई थीं कि दोनों तलाक ले रहे हैं। 2022 में राजा भैया ने पत्नी से तलाक लेने के लिए दिल्ली साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे। हालांकि दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

Tags:    

Similar News