Mukhtar Ansari Networth: मुख्तार अंसारी आज भी हैं इतनी प्रॉपर्टी के मालिक, जानिए कहाँ तक पढ़ा है ये गैंगस्टर

Mukhtar Ansari Networth: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी आज भले ही सलाखों के पीछे हैं लेकिन एक समय था जब प्रदेश में इनका दबदबा था। आइये जानते हैं क्या है इनकी नेटवर्थ।

Update: 2024-03-13 11:09 GMT

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

Mukhtar Ansari Networth: एक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ हो रही हैं वहीँ दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल वाराणसी मुख्तार अंसारी फर्जी असला लाइसेंस केस में फैसला आ गया है। जिसमे आर्म्स एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी को दोषी पाया गया। आइये जानते हैं कौन हैं मुख्तार अंसारी और कितनी है इनकी नेटवर्थ और प्रॉपर्टी।

मुख्तार अंसारी की नेटवर्थ

अपराध और राजनीति की दुनिया की मशहूर हस्ती मुख्तार अंसारी भारत के युसुफपुर के रहने वाले हैं। मुख्तार का जन्म 30 जून 1963 को हुआ था उनके पिता का नाम सुभानुल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया हैं। उनके दो भाई हैं, सिबकतुल्लाह अंसारी और अफ़ज़ल अंसारी, दोनों आधिकारिक पदों पर हैं।

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सभी गैंगस्टर्स के खिलाफ काफी सख्त रवैया अपनाये हुए है ऐसे में सरकार पर विपक्ष कई तरह के इलज़ाम भी लगता आ रहा है। वहीँ अब प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर भी मुश्किलों के बदल मंडराने शुरू हो गए हैं। एक समय था जब पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्तार का सिक्का चलता था। हर कोई उसके नाम से थर्रा जाता था। ऐसे में उसने कई करोड़ों की सम्पति भी अर्जित कर ली थी आइये जानते हैं क्या है उसकी सम्पति और कहाँ कहाँ है प्रॉपर्टी।

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

कहा जाता है कि मुख्तार अंसारी के पास लगभग 22 करोड़ रूपए की सम्पति है। वहीँ इससे कहीं ज़्यादा मूल्य की अवैध भूमि रखने के दावे भी मुख्तार अंसारी के लिए किये जाते हैं। इतना ही नहीं उसके नाम पर 100 करोड़ रूपए की सम्पति और करोड़ों रुपये की 'बेनामी' संपत्तियों का खुलासा भी किया गया है। जिसे लगभग 127 करोड़. रूपए बताया जा रहा है।

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

मुख्तार अंसारी की शिक्षा और परिवार

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

मुख्तार अंसारी ने अपनी शिक्षा रामबाग के गाज़ीपुर कॉलेज में की, बाद में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए उसी संस्थान में लौट आए। उनकी पत्नी का नाम अफसा अंसारी है, और उनके दो बच्चे हैं, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी, दोनों ही सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। मुख्तार अंसारी फिलहाल 59 साल के हैं।

गैंगस्टर से कैसे बने राजनेता

Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता रहे हैं। उनके राजनीतिक करियर में वे मऊ जिले से पांच बार विधान सभा के लिए चुने गये, जो एक अनूठी उपलब्धि थी। उन पर कृष्णानंद राय की हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे, जिसके परिणामस्वरूप 13 साल की जेल की सजा हुई। हालाँकि, उनके खिलाफ गवाहों के बयान बदलने के बाद उन्हें 3 जुलाई, 2019 को रिहा कर दिया गया था।


Mukhtar Ansari Networth (Image Credit-Social Media)

इसके पहले दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की दो सम्पतियो को गाजीपुर पुलिस कुर्क कर दिया था, जिनका बाजार मूल्य सामूहिक रूप से लगभग 8 करोड़ रुपये है। 

Tags:    

Similar News