Aparna Yadav Lifestyle: सिंपल सी दिखने वालीं अपर्णा यादव जी रहीं आलीशान जिंदगी, नाम है करोड़ों की नेटवर्थ

Aparna Yadav Lifestyle: अपर्णा यादव करोड़ों की मालकिन हैं और एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं। अपने नेटवर्थ की जानकारी उन्होंने हलफनामे में दी थी।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-19 10:41 IST

Aparna Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aparna Yadav Lifestyle: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) हाल ही में भाजपा सरकार में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। ढाई साल बाद कोई जिम्मेदारी मिलने के बाद से वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। करोड़ों की मालकिन अपर्णा एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं। उनके पास आलीशान घर से लेकर महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। आइए जानते हैं अपर्णा की लाइफस्टाइल और संपत्ति की डिटेल्स।

कौन हैं अपर्णा यादव (Aparna Yadav Details In Hindi)

अगर आप अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को नहीं जानते हैं तो बता दें कि वह एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह bAware के नाम से एक संगठन भी चलाती हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति काम कर रही है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपर्णा की शादी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक (Prateek Yadav) से हुई है, जिसके साथ उनकी दो बेटियां हैं। मुलायम सिंह ने दो शादियां की थीं। प्रतीक उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव और उनके पहले पति के बेटे हैं। लेकिन साधना से शादी के बाद सपा संस्थापक ने प्रतीक को अपना नाम दिया। 1990 को जन्मीं अपर्णा मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं, जिन्हें सपा सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था। वहीं, मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।

अपर्णा यादव एजुकेशन (Aparna Yadav Education In Hindi)

अपर्णा की स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई है। इसके बाद ग्रेजुएशन कंप्लीट करके उन्होंने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। यह विश्वविद्यालय दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल है। यहां से उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा अपर्णा एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं।

अपर्णा यादव का आलीशान घर (Aparna Yadav Luxury House)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में एक आलीशान घर में रहते हैं। प्रतीक और अपर्णा अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनके घर की झलक दिखाई देती है। इस घर में महंगे फर्नीचर, एंटीक चीजें सजावट के लिए लगाई गई हैं। अपर्णा के इस घर में लकड़ी का भी काफी काम किया गया है।

अपर्णा यादव कार कलेक्शन (Aparna Yadav Car Collection)

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू के पास महंगी कारें भी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अपर्णा के नाम दो गाड़ियां हैं। कलेक्शन में पांच करोड़ की लंबोरगिनी कार और 1.26 लाख की एक बाइक भी है।

अपर्णा यादव टोटल नेटवर्थ (Aparna Yadav Total Net Worth 2024)

अब अगर बात की जाए अपर्णा यादव की कुल नेटवर्थ की तो उनके पास कम संपत्ति नहीं है। बल्कि अपर्णा के नाम 22.96 करोड़ कील और अचल संपत्ति है। जबकि उनके पति प्रतीक भी करोड़ों रुपये के मालिक हैं।

Tags:    

Similar News