Nag Panchami 2024: जानिए नाग पंचमी पर रोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए? क्यों हैं आखिर ऐसी मान्यता

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन कुछ चीज़ों को वर्जित माना गया है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों है साथ ही इस दिन रोटी क्यों नहीं बनानी चाहिए।

Update: 2024-08-07 05:26 GMT

Nag Panchami 2024 (Image Credit-Social Media)

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी का दिन हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस साल ये शुभ दिन 9 अगस्त को मनाया जायेगा। वहीँ क्या आपको पता है कि इस दिन रोटी नहीं बनाई जाती है। आइये जानते हैं आखिर इस मान्यता के पीछे क्या वजह है।

नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि नाग पंचमी 9 अगस्त 2024 को मनाया जायेगा इसके साथ ही साथ इस दिन की पूजा अर्चना का मुहूर्त भी विशेष है। इस दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 27 मिनट का मुहूर्त रहेगा। ये समय बेहद शुभ माना गया है। आपको बता दें कि नाग पंचमी के दिन लोहे की चीज़ों का इस्तेमाल वर्जित माना गया है। ऐसे में अगर आप लोहे के तवे पर रोटी बनाते हैं तो इसे बेहद अशुभ माना गया है।

इतना ही नहीं ऐसी भी मान्यता है कि तवे को नाग के फन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तवे को आंच या गैस पर चढाने से नाग देवता नाराज़ हो जाते हैं। इसलिए नाग पंचमी के दिन तवे को चूल्हे पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा तवे को राहु का भी प्रतीक माना जाता है। वहीँ अगर इस दिन तवे का इस्तेमाल किया जाता है तो राहु का प्रभाव आपकी कुंडली में बढ़ जाता है। जिससे कई तरह की परेशानियां शुरू हो जातीं हैं। इसलिए भी इस दिन रोटी खाना वर्जित माना जाता है।

इसके साथ ही साथ अगर नाग पंचमी के दिन कोई रोटी खाता है तो उसके जीवन में धन का भी अभाव हो जाता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के तरक्की के रास्ते में भी कई तरह की रुकावटें आने लगतीं हैं।

रोटी खाने के अलावा इस दिन ज़मीन खोदना भी वर्जित माना गया है। इसके साथ ही साथ इस दिन सुई,फावड़े और चाक़ू जैसी नुकीली चीज़ों का भी इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है। इसलिए इस तरह की सभी चीज़ो का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन कुछ मन्त्रों का जाप करना भी काफी शुभ होता है

"ॐ भुजंगेशाय विद्यहे"

" सर्पराजाय धीमहि"

"तन्नों नागः प्रचोदयात।"

इन मन्त्रों का जाप करना चाहिए। इससे नाग देवता प्रसन्न होते हैं।   

Tags:    

Similar News