Navratri 2023 Vastu Tips: नवरात्रि शुरू होने से पहले इन सामानों को निकल दीजिये घर से बाहर, नहीं तो रुष्ट हो जायेंगीं माँ दुर्गा

Navratri 2023 Vastu Tips: त्योहार के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इन वस्तुओं को घर से बाहर निकालना जरूरी है, नहीं तो गरीबी आपके दरवाजे पर दस्तक दे देगी।

Update: 2023-10-11 04:26 GMT

Navratri 2023 (Image Credit-Social Media)

Navratri 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह में 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने जा रही है। नवरात्रि शुरू होने से पहले जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें इन शुभ दिनों में देवी को प्रसन्न करने के लिए घर से बाहर कर देना चाहिए। त्योहार के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इन वस्तुओं को घर से बाहर निकालना जरूरी है, नहीं तो गरीबी आपके दरवाजे पर दस्तक दे देगी।

नवरात्रि शुरू होने से पहले इन सामानों को निकल दीजिये घर से बाहर

1) घर में किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। आपको नवरात्रि शुरू होने से पहले इन मूर्तियों को पवित्र नदियों में प्रवाहित कर देना चाहिए।

2) त्योहार शुरू होने से पहले पुराने टूटे जूते या चप्पल तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, जिन्हें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

3) नवरात्रि के दौरान लहसुन, प्याज और मछली जैसे भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। उत्सव के अगले 9 दिनों तक ऐसा खाना घर में न लाएं। उन दिनों में केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए, जो शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक माने जाते हैं।

4) ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अगर आपके घर में ऐसी घड़ी है जो काम नहीं कर रही हो उसे नवरात्रि के दौरान घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस घड़ी को घर में रखना अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

नवरात्रि देश में सबसे ज़्यादा मान्यता रखने वाला और मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। त्योहार के 9 दिन देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा के लिए समर्पित हैं। त्यौहार के दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। पहले तीन दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। चौथे से छठे दिन तक देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अंतिम तीन दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। ये एक ऐसा त्यौहार है, जिसे देशभर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

Tags:    

Similar News