Noida Famous Street Food: वीकेंड पर करें नोएडा की इन फेमस स्ट्रीट फूड को Enjoy

Noida Famous Street Food: नोएडा अपने नाइटलाइफ के अलावा स्ट्रीट फूड के कारण भी बहुत मशहूर है। यहां भारत के कई बेहतरीन रेस्टुरेंट हैं, जहां बेहद ही टेस्टी फूड परोसे जाते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-08-28 08:59 IST
Noida Famous Street Food (Image: Social Media)

Noida Famous Street Food: नोएडा अपने नाइटलाइफ के अलावा स्ट्रीट फूड के कारण भी बहुत मशहूर है। यहां भारत के कई बेहतरीन रेस्टुरेंट हैं, जहां बेहद ही टेस्टी फूड परोसे जाते हैं। नोएडा से हर सेक्टर में छोटे-छोटे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े कैफे तक अपने फूड के लिए पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप नोएडा से है तो आपको वीकेंड पर नोएडा के इन फेमस स्ट्रीट फूड को एंजॉय करना चाहिए। आइए जानते हैं नोएडा के फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में: 

इलाहाबाद छोला समोसा

नोएडा के सेक्टर -18 में डोमिनोज के ठीक सामने एक छोटे से नुक्कड़ में बसी यह दुकान, प्रसिद्ध इलाहाबाद चोल समोसा के लिए पॉपुलर है, जो क्रीम के साथ एक करी में चोल और समोसे का एक मिश्रण आपको बेहद पसंद आएगा। यह नाम प्रयागराज के एक लोकप्रिय व्यंजन से आया है। 

पता है: सेक्टर-18 (डोमिनोज़ के सामने)

चंदा फूड्स

नोडा में चंदा फूड्स, देसी चाइनीज से लेकर कबाब और करी तक हर चीज के लिए वन-स्टॉप-शॉप है। इस रेस्टुरेंट के बेहतरीन स्वादिष्ट फूड के कारण इसका एक बड़ा फैन बेस है। यह रेस्टुरेंट नोएडा में अपने टेस्टी फूड के कारण लोगों के बीच पॉपुलर है। 

पता है: सेक्टर 26, नोएडा, 140, जयपुरिया प्लाजा

जैन टिकी वाले

अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए जैन टिकी वाले एक बेस्ट ऑप्शन है, जहां जाकर आप चाट का आनंद पूरे परिवार के साथ वीकेंड में ले सकते हैं। सेक्टर 27 में इस फूड कॉर्नर पर जाना चाहिए जो कुरकुरे और मसालेदार छोले टिक्की और कई अन्य चाट परोसता है। चाट, भल्ला पापड़ी, दही भल्ला, और के अलावा यहां आपको चखने के लिए कई अन्य तरह के चाट मिल जाएंगे। 

पता है: जैन टिक्की वाला, सेक्टर 27, जी ब्लॉक, पॉकेट जी, पार्श्वनाथ प्लाजा

सेक्टर 18 - खान का रोल

नोएडा में खान का रोल काफी मशहूर है। खान का काठी रोल्स के अलावा आप पनीर के टुकड़े या टेस्टी सोया चाप आदि का आनंद ले सकते हैं। आप एक दर्जन से अधिक विकल्पों में से कोई भी विकल्प चुनकर आनंद ले सकते हैं।  वीकेंड पर आपको परिवार के साथ यहां जरूर जाना चाहिए। 

पता है: सेक्टर 18, नोएडा, जी-24-26, सावित्री मार्केट

द तंदूरी विलेज

द तंदूरी विलेज नोएडा 18 सेक्टर में स्थित है, जो पूरे दिल्ली में फेमस रेस्टुरेंट हैं। ये विलेज नोएडा का सबसे फेमस रेस्तरां हैं, जहां आप वेज से लेकर नॉन वेज का आनंद ले सकते हैं। आप यहां भरवा तंदूरी आलू, तंदूरी मशरूम, चिकन कीमा, दही के शोले, मिर्च पनीर सूखी आदि डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

पता है-जे 57, पहली मंजिल, सेक्टर 18, नोएडा उत्तर प्रदेश 201301

Tags:    

Similar News