Manika Batra Biography: ओलंपिक में इतिहास रचने को तैयार मनिका बत्रा, जानें खिलाड़ी से जुड़ी सभी डिटेल

Manika Batra Kon Hai: मनिका बत्रा ओलंपिक के अंतिम 16 में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। आइए जानें कौन हैं मनिका बत्रा।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-30 07:08 GMT

Manika Batra (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Manika Batra Olympics: मनु भाकर के बाद भारत की एक और महिला खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में मेडल को लेकर देशवासियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इंडिया की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) ने ओलंपिक में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने फ्रांस की प्रितिका पावड़ को सीधे सेटों में हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है। इस जीत के बाद मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतिहास में पहली बार कोई भारतीय महिला खिलाड़ी ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। मनिका बत्रा अंतिम 16 में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।

बता दें टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा (Manika Batra) दुनिया में 28वें नंबर की खिलाड़ी हैं और उन्होंने 18वें नंबर की प्रितिका पावड़ को मात दी है। उन्होंने इस मैच पर शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और मुकाबले में 4-0 से जीत हासिल की। मनिका बत्रा (Manika Batra Paris Olympics) के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद भारत की उनसे पदक की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब मनिका का अगला मैच (Manika Batra Next Match) जापान की खिलाड़ी मियू हिरानो या चीन की खिलाड़ी झू चेंगझू से होगा। ओलंपिक में पदक जीतने से पहले ही इतिहास रचने वाली मनिका बत्रा के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने इतना लंबा सफर कैसे किया। आइए जानते हैं कौन हैं मनिका बत्रा (Manika Batra Kon Hai)।

कौन हैं मनिका बत्रा (Manika Batra Biography In Hindi)

मनिका बत्रा एक भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर हैं। जिनका जन्म 15 जून 1995 को दिल्ली में हुआ था। मनिका ने चार साल की छोटी उम्र से ही टेबिल टेनिस खेल रही हैं और आज के समय में वह इंडिया की टॉप महिला टेबिल टेनिस खिलाड़ी हैं। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी बत्रा ITTF में विश्व में 24वें स्थान पर हैं। बता दें मनिका के अलावा उनकी बड़ी बहन आंचल और बड़ा भाई साहिल भी टेबल टेनिस खेला करते थे। शुरुआती खेल करियर के दौरान मनिका पर उनकी बड़ी बहन का काफी प्रभाव था। वह स्कूल और घर दोनों जगह अपने खेल का अभ्यास किया करती थीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मनिका बत्रा ने महज 7 साल की उम्र (Manika Batra Age) में राज्य स्तरीय अंडर-8 टूर्नामेंट जीत लिया था। इस जीत ने उन्हें दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बना दिया। इसके बाद खिलाड़ी ने कोच संदीप गुप्ता के तहत प्रशिक्षण लेने का फैसला किया। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मनिका बत्रा मेडल (Manika Batra Medals)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टेटे प्लेयर मनिका बत्रा अब तक भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। 2011 में उन्होंने Chile Open के अंडर-21 में सिल्वर मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में वह तीन पदक जीत चुकी हैं। जबकि उन्होंने 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इसके अलावा मनिका ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के फाइनल में सिंगापुर के खिलाफ भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था। ये जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि 2002 में इस खेल को प्रोग्राम में शामिल किए जाने के बाद से सिंगापुर की महिला टेबल टेनिस टीम कभी भी कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं हारी थी। इसके अलावा भी बत्रा ने भारत के लिए कई इवेंट्स में पदक जीते हैं।

ओलंपिक डेब्यू (Manika Batra Olympics Debut)

मनिका बत्रा ने महज 21 वर्ष की उम्र में ही ओलंपिक में डेब्यू किया। हालांकि, वह रियो ओलंपिक 2016 के पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई किया और यहां इतिहास रचते हुए महिला एकल में राउंड ऑफ-32 में जगह बनाई थी। इसी के साथ वह ओलंपिक के तीसरे राउंड में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई थीं। अब वह तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं। मनिका ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है और इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

मनिका बत्रा के बारे में खास बातें (Manika Batra Interesting Facts)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय की टॉप महिला एथलीटों में से एक मनिका बत्रा अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें किशोरावस्था में मॉडलिंग के ऑफर्स भी आए थे, लेकिन उन्होंने टेबिल टेनिस में अपना करियर बनाने के लिए इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। उन्हें डांस करना भी काफी पसंद है। मनिका बत्रा शुरू से ही टेबिल टेनिस में वैसा ही नाम कमाना चाहती थी, जैसा पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने बैडमिंटन के खेल में बनाया है। बता दें खिलाड़ी को टेबल टेनिस का जुनून इस कदर है कि वह अपने गले में टेबल टेनिस गेंद और बैट के आकार में एक पेन्डेंट भी पहनती हैं।

सम्मान (Manika Batra Interesting Awards)

2018 में मनिका बत्रा को भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। 2018 में ही उन्हें ITTF द्वारा ब्रेकथ्रू स्टार अवार्ड (Breakthrough Star Award) मिला था। मनिका ये सम्मान प्राप्त करने वाली एकमात्र भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। इसके बाद 2020 में मनिका बत्रा को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न (Major Dhyan Chand Khel Ratna) से सम्मानित किया गया था, जो कि भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। 

मनिका बत्रा विवाद (Manika Batra Controversy)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सितंबर 2021 में भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा (Manika Batra) ने नेशनल कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। बत्रा का आरोप था कि नेशनल कोच ने उनसे मार्च महीने में ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले को हारने के लिए कहा था। उनका दावा था कि मैच फिक्सिंग के लिए रॉय ने उनसे होटल के कमरे में मुलाकात की थी। मुकाबला हारने के लिए कहने के बाद ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कोच की मदद लेने से इनकार कर दिया था।

मनिका बत्रा नेटवर्थ (Manika Batra Total Net Worth)

बात करें मनिका बत्रा की नेटवर्थ (Manika Batra Net Worth In Rupees) की बारे में तो टेबल टेनिस खिलाड़ी की कुल संपत्ति के बारे में आधिकारिक जानकारी तो हासिल नहीं है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, मनिका बत्रा की संपत्ति 5 मिलियन से ज्यादा है। वह दिल्ली में एक 4BHK आपर्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन (Manika Batra Car Collection) है। मनिका की गैराज में Piaggio Vespa Scooter, Honda City ZX जैसी गाड़ियां खड़ी हैं।

Tags:    

Similar News