Mantra Jaap During Periods: क्या आप भी पीरियड्स के दौरान करती हैं मंत्र जाप? तो जानें सही है या गलत

Periods Puja Niyam: हिंदू धर्म में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने और पूजा करने की मनाही होती है। लेकिन क्या इस समय मंत्र जाप भी नहीं कर सकते। आइए जानें जवाब।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-11 12:42 IST

Mantra Jaap During Periods (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mantra Jaap During Periods: सभी महिलाओं एक उम्र के बाद मासिक धर्म (Menstruation) से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए कई नियम (Hindu Period Rules) बताए गए हैं। साथ ही ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है। इनमें से एक है भगवान की पूजा। आपने भी बड़े-बुजुर्गों को यही सलाह देते हुए सुना होगा कि इस दौरान मंदिर नहीं जाना चाहिए, पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि भले ही हम पूजा नहीं कर सकते, लेकिन क्या पीरियड्स में मंत्रों का जाप (Mantra Jaap) भी नहीं करना चाहिए? अगर आपके मन में भी यह सवाल आता रहता है तो आज इसका जवाब जान लें। चलिए जानते हैं कि मासिक धर्म में मंत्रों का जाप करना चाहिए या नहीं (Periods Mein Mantra Jaap Karna Chahiye Ya Nahi)।

पीरियड्स के दौरान मंत्रों का जाप करना सही या गलत?

हिंदू धर्म में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ न करने और मंदिर ना जाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का संचार अधिक होता है। इस ऊर्जा को भगवान सहन नहीं कर पाते। इसलिए मासिक धर्म में पूजा पाठ या किसी धार्मिक आयोजन करने को लेकर मनाही होती है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि पीरियड्स में महिलाएं अंदरूनी बहुत कमजोर हो जाती हैं, इसलिए उन्हें इस समय आराम करने की सलाह दी जाती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लेकिन पीरियड्स में मंत्र जाप करना चाहिए या नहीं। इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इसके जवाब में वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने बताया था कि मासिक धर्म के दौरान मन के अंदर भगवान का जाप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को पीरियड्स है तो वह स्नान करने और साफ-सुधरे कपड़े पहनने के बाद अंदर ही अंदर भगवान का नाम का जाप कर सकती हैं। लेकिन माला इत्यादि से जाप करने की मनाही होती है।

पीरियड्स के कितने दिन बाद करें पूजा (Periods Ke Kitne Din Baad Puja Kare)

ज्योतिष एक्सपर्ट्स की मानें तो आप पीरियड्स के 5वें दिन बाल धोकर भगवान की पूजा-पाठ कर सकती हैं। कई महिलाओं को 7 दिन तक भी मासिक धर्म होते हैं तो ऐसी स्थिति में आप जरूरी पूजा-पाठ में 5वें दिन बालों को धोकर पूजा में शामिल हो सकती हैं।

नोट- यह खबर धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Tags:    

Similar News