पिंपल्स से पाना है छुटकारा, इन नुस्खों को अपनाने से मिलेगी राहत

इसके अलावा सरसों का पाउडर और शहद, टोमेटो मास्क और अंडे का उपयोग भी फोरहेड पिंपल्स को हटाने में कारगर हुए है। यकिन मानिए, ऊपर बताए उपाय का इस्तेमाल कर आप न केवल पिंपल्स से निजात पाएंगे।

Update: 2023-05-04 17:32 GMT
पिंपल्स से पाना है छुटकारा, इन नुस्खों को अपनाने से मिलेगी राहत

लखनऊ: बेदाग और खूबसूरत चेहरा हर किसी को आकर्षित करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों को चेहरे की समस्या से दो-चार कर रखा है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे आम होते जा रहे हैं। पहले पिंपल्स आना टीनएजर्स की निशानी मानी जाती थी।

यह पढ़ें: गजब गांव की अजब निशानियां, रामायण-महाभारत में भी मौजूद हैं अंश

अब खानपान में होनेवाली गड़बड़ी से किसी भी उम्र में मुहांसों के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। खासतौर पर जब यह फोरहेड पर हो तो और भी बुरा लगता है। चेहरे की सफाई के लिए ज्यादातर लोग फेसवॉस का इस्तेमाल करते है। सही चुनाव नहीं होने पर भी पिपंल्स बढ़ते है। इसके अलावा भी कई कारण है, जो पिंपल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

क्यों होते हैं पिंपल्स?

  • ज्यादार यह टीनएज में होते हैं, क्योंकि इसी अवस्था में शरीर में सेक्स हॉर्मोन्स की वृद्धि होती है।
  • महिलाओं में मासिक धर्म अनियमित होना।
  • मृत त्वचा भी पिपंल्स होने के पीछे का कारण हो सकती है।
  • बहुत अधिक मात्रा में जंक फूड के सेवन से पिंपल्स हो जाते हैं।
  • प्रदूषण और धूल से इन्फेक्शन भी इसके कारण हो सकते हैं।
  • कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा उपयोग करना भी पिम्पल्स को बढ़ावा देता है।
  • तनाव भी पिंपल्स को न्योता देता है।
  • लम्बे समय तक कब्ज रहना, खानपान की गलत आदते।

उपाय

  • हल्दी : स्कीन की समस्याओं के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद होता हैं। ये एक एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती हैं।
  • टी ट्री ऑयल: मत्थे पर होने वाले पिंपल्स से बचने के लिए टी ऑयल लगाने पर जल्दी ही छुटकारा मिलता है।
  • एप्पल विनेगर: इस विनेगर का इस्तेमाल कर एकेन या पिंपल्स पर लगाने से पिंपल्स नहीं होते हैं

यह पढ़ें: दास्ताने-ए-मोदी: कभी साधु-कभी चाय तो कभी गोधरा कांड, नहीं सुने होंगे ये किस्से

लेमन जूस: लेमन जूस भी पिंपल्स को बढ़ने से रोकते हैं, ये बहुत पुराना लेकिन बेहतरीन उपाय है। इससे न सिर्फ पिंपल्स हटता है, बल्कि चेहरे पर चमक भी आती है। लेमन का उपयोग करते समय धूप से बचना चाहिए।

यह पढ़ें: जम्मू कश्मीर को स्वार्थ का चारागाह बना दिया था- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा सरसों का पाउडर और शहद, टोमेटो मास्क और अंडे का उपयोग भी फोरहेड पिंपल्स को हटाने में कारगर हुए है। यकिन मानिए, ऊपर बताए उपाय का इस्तेमाल कर आप न केवल पिंपल्स से निजात पाएंगे। साथ ही, कोमल कांतिमय त्वचा भी मिलेगी, जिसे हर कोई एक नज़र देखना चाहेगा।

Tags:    

Similar News