Premanand Ji Maharaj Satsang: जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार, कैसे मिलेगा मोक्ष

Premanand Ji Maharaj Satsang: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से आपको जीवन का सही मार्ग मिलेगा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं महाराज जी।

Update:2024-03-05 10:36 IST

Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज पीले वस्त्र धारण करते हैं साथ ही वो राधा रानी के परम भक्त भी हैं। वो अपने प्रवचनों और सत्संग द्वारा लाखों लोगों को जीवन का सही मार्ग क्या है इस बारे में बताते हैं। उनके लिए एक बात ये भी प्रचलित है कि जो भी कोई उनका प्रवचन पूरी श्रद्धा से सुनता है उसे राधा रानी के दर्शन ज़रूर होते हैं। साथ ही अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आप अपने जीवन में कहीं भटक गए हैं या आपको कोई सही रास्ता नज़र नहीं आ रहा तो आप महाराज जी के प्रवचनों और सत्संग का सहारा ले सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं प्रेमानंद जी के अनमोल विचारों पर।

प्रेमानंद जी के अनमोल विचार

  • कलयुग में श्री हरि की भक्ति ही मनुष्य को तार सकती है और कोई मार्ग या उपाय नहीं है।
  • रोज़ जप करें तो सभी पापों का नाश हो जाता है।
  • प्रभु का नाम संख्या से नहीं बल्कि उसमे डूबकर करो।
  • हमे सच्चा प्रेम प्रभु से प्राप्त होता है किसी मनुष्य से क्या प्राप्त होगा। कोई व्यक्ति हमे प्यार कर ही नहीं सकता क्योंकि वो हमे जनता ही नहीं है तो प्यार क्या करेगा।
  • बहुत जोश में ये मत सोचो कि कोई देख नहीं रहा है।
  • अगर तुम आज किसी का बुरा करोगे तो तुम्हारे ही पुण्य खर्च हो रहे हैं। जिस दिन तुम्हारे पाप खर्च हो जायेंगे अभी का पाप और पहले का पाप मिलेगा, तब त्रिभुवन में भी कोई तुम्हे नहीं बचा पायेगा।
  • ब्रह्मचर्य की रक्षा करें। ब्रह्मचर्य बहुत बड़ा अमृत तत्व है। मूर्खता के कारण लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं।
  • कौन क्या कर रहा है इसपर ध्यान मत दो हमे क्या करना है इसपर ध्यान दो।
Tags:    

Similar News